NAXA
-
झारखंड में IED विस्फोट, CRPF के 3 जवान घायल; एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया
यह घटना मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सारंडा जंगल के बलिवा इलाके में उस समय हुई जब सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन के जवान तलाशी अभियान के लिए वहां गए थे। तलाशी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ जिसमें तीन जवान घायल हो गए।
झारखण्ड | Mar 05, 2025 11:59 pm IST -
दिल्ली में पकड़ी गई नक्सली महिला, फर्जी नाम से कर रही थी नौकरी; झारखंड पुलिस से कर चुकी 3-3 मुठभेड़
दिल्ली में पहचान बदल कर रह रही नक्सली महिला को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार है। महिला इतनी खतरनाक है कि वह 3 बार झारखंड पुलिस से सीधे मुडभेड़ कर चुकी है। यहां वह अपनी असली पहचान छिपाकर नौकरी कर रही थी।
दिल्ली | Mar 05, 2025 04:06 pm IST -
Advertisement
-
इस राज्य में आपस में भिड़ गए नक्सली, दो की हो गई मौत, पुलिस ने बताया पूरा मामला
पश्चिमी सिंहभूम तथा खूंटी जिले की सीमा पर नक्सलियों के बीच गुटीय झगड़े में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। पुलिस ने इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
झारखण्ड | Mar 04, 2025 02:43 pm IST -
सुकमा: सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, इस साल मारे जा चुके हैं 83 नक्सली
इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 83 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 67 नक्सली बस्तर संभाग में मारे गए। बस्तर संभाग में सुकमा समेत सात जिलों शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ | Mar 01, 2025 02:00 pm IST -
Advertisement
-
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर करारा प्रहार, सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद पर करारा प्रहार किया है। यहां सुरक्षाबलों ने 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 18 नक्सली बीजापुर से जबकि 4 सुकमा जिले से गिरफ्तार हुए हैं।
छत्तीसगढ़ | Feb 28, 2025 06:58 am IST -
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 3 नक्सलियों ने सरेंडर किया, 2 के सिर पर था एक-एक लाख रुपये का इनाम
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 2 इनामी नक्सलियों समेत 3 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। लक्खू कारम और सुखराम अवलम नाम के नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था, जबकि नरसू मिलिशिया नाम का नक्सली प्लाटून का डिप्टी कमांडर था।
छत्तीसगढ़ | Feb 27, 2025 10:31 pm IST -
Advertisement
-
सुकमा: सुरक्षाबलों ने खत्म किया नक्सलियों का ठिकाना, दूरबीन-दवा सहित कई हथियार बरामद
सुकमा में नक्सलियों के होने की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों की टीम भेजी गई थी, जिसे नक्सिलयों का ठिकाना मिला। यहां दूरबीन और दवा के साथ देसी हथियार भी बरामद किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ | Feb 22, 2025 12:14 pm IST -
दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने टीचर सहित 2 लोगों की गला घोंटकर की हत्या, गांव के पास फेंके शव
दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। नक्सलियों का एक दल तोड़मा गांव में पहुंचा और वहां से टीचर सहित एक अन्य ग्रामीण को जंगल में ले गए और उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
छत्तीसगढ़ | Feb 20, 2025 07:22 pm IST -
Advertisement
-
बालाघाट: मुठभेड़ में 4 हार्डकोर महिला नक्सलियों की मौत, घायल साथियों को उठा ले गए अन्य नक्सली
गढ़ी थाना के सूपखार वन रेंज में रौंदा फारेस्ट केंप के पास हुई मुठभेड़ में मारी गई चारों महिला नक्सलियों के ऊपर 62 लाख रूपये का इनाम था। इनके खिलाफ एक दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं।
मध्य-प्रदेश | Feb 20, 2025 02:47 pm IST -
मध्य प्रदेश के बालाघाट में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी, सीएम मोहन यादव ने की पुलिस की तारीफ
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने एमपी पुलिस की तारीफ की है। दरअसल नक्सलियों के खिलाफ बालाघाट में पुलिस का एक्शन जारी है। मुठभेड़ ने तीन नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया है।
मध्य-प्रदेश | Feb 19, 2025 06:00 pm IST -
Advertisement
-
मध्य प्रदेश में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन महिला माओवादियों की मौत
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में कई अन्य नक्सली घायल भी हुए हैं।
मध्य-प्रदेश | Feb 19, 2025 05:23 pm IST -
इस राज्य में एक साथ मारे गए 31 नक्सली, 28 की हुई पहचान, जिन पर 1.10 करोड़ का था इनाम
बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें एक नक्सली पिछले महीने सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ाने की घटना का मास्टरमाइंड था।
छत्तीसगढ़ | Feb 13, 2025 10:39 pm IST -
Advertisement
-
गढ़चिरौली में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस कांस्टेबल शहीद, सीएम ने दो करोड़ आर्थिक मदद का किया ऐलान
गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गया। सीएम ने शहीद के परिवार वालों को दो करोड़ रुपये आर्थिक मदद का ऐलान किया है।
महाराष्ट्र | Feb 12, 2025 08:17 am IST -
'पेड़ों पर गोलियों के निशान, जला और बिखरा हुआ सामान', जहां मारे गए 31 नक्सली, देखिए अब वहां का मंजर-VIDEO
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जिस जगह पर 31 नक्सिलयों को ढेर किया गया है। अब वहां का वीडियो सामने आया है। नक्सलियों के ढेर किए जाने के बाद पेड़ों पर गोलियों के निशान और जला हुआ सामान दिखाई दे रहा है।
छत्तीसगढ़ | Feb 11, 2025 07:42 am IST -
Advertisement
-
छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को किया ढेर, 2 जवान शहीद, गृह मंत्री अमित शाह ने कही ये बात
छत्तीसगढ़ में बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों के साथ हुए एनकाउंटर में 31 नक्सली मार गए हैं। वहीं 2 सुरक्षाबलों को दो जवान शहीद हो गए। बस्तर पुलिस ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
छत्तीसगढ़ | Feb 09, 2025 03:46 pm IST -
छत्तीसगढ़: कुल्हाड़ी से दरवाजा तोड़कर घर में घुसे नक्सली, परिवार के सामने सरपंच प्रत्याशी का गला रेता
दंतेवाड़ा में जोगा बारसे क्षेत्र के कद्दावर आदिवासी नेताओं में थे और लगातार चुनाव जीत रहे थे। पहले वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में थे लेकिन कुछ वर्ष पहले उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में बारसे के प्रत्याशी बनने के बाद से माओवादी उनसे नाखुश थे।
छत्तीसगढ़ | Feb 07, 2025 11:47 am IST -
Advertisement
-
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में नक्सलियों का आतंक, ग्रामीण को घर से उठाकर जंगल ले गए नक्सली, फिर गला काटकर की हत्या
देर रात नक्सली पीड़ित के घर पहुंचे और उसका अपहरण कर जंगल में ले गये, जहां उसकी हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
छत्तीसगढ़ | Feb 05, 2025 05:13 pm IST -
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की गला रेतकर कर दी हत्या, वारदात को अंजाम देकर फरार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तर्रेम थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुड़गीचेरू गांव में संदिग्ध नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी है।
छत्तीसगढ़ | Feb 04, 2025 02:14 pm IST -
इन 8 नक्सलियों पर था कुल 16 लाख रुपये का इनाम, सुरक्षाबलों ने बीजापुर एनकाउंटर में किया ढेर
पुलिस अधिकारी नेबताया कि मारे गए नक्सलियों में से एक कमलेश नीलकंठ (24) माओवादियों के पश्चिम बस्तर संभाग के गंगालूर क्षेत्र समिति का सदस्य था और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम था।
राष्ट्रीय | Feb 02, 2025 09:22 pm IST -
छत्तीसगढ़ में फिर बड़े नक्सली हमले की साजिश! सुरक्षा बलों ने डिफ्यूज किया 25 किलो IED, देखें वीडियो
बीजापुर में नक्सली एक बड़े हमले को अंजाम दे पाते इससे पहले ही सुरक्षा बलों ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। बता दें कि शनिवार को बीजापुर के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आठ माओवादियों को मार गिराया था।
छत्तीसगढ़ | Feb 02, 2025 06:20 pm IST