1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. मध्य प्रदेश में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन महिला माओवादियों की मौत

मध्य प्रदेश में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन महिला माओवादियों की मौत

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 19, 2025 05:08 pm IST,  Updated : Feb 19, 2025 05:23 pm IST

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों की मौत की खबर है। जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में कई अन्य नक्सली घायल भी हुए हैं।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। बुधवार को हुई इस मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस के इस ऑपरेशन में कई नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। एक अधिकारी ने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी साझा की है।

छत्तीसगढ़ की सीमा के पास ऑपरेशन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर के मुताबिक, मध्य प्रदेश पुलिस की नक्सल विरोधी ‘हॉक फोर्स’ और स्थानीय पुलिस टीमों ने छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा के पास जंगली इलाके में चलाए गए अभियान में हिस्सा लिया। बालाघाट जिले के मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर एक इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली मारी गईं। इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार है।

खूंखार महिला नक्सलियों की मौत

पुलिस की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया- “हॉक फोर्स और पुलिस ने गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुपखर वन रेंज में रोंडा वन शिविर के पास मुठभेड़ में तीन खूंखार महिला नक्सलियों को मार गिराया।” बयान के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल से इंसास राइफल, एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) और एक .303 राइफल और दैनिक उपयोग की जरूरी चीजें बरामद की हैं।

तलाशी अभियान जारी

पुलिस की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं। हालांकि, वे भागने में सफल रहे। दी गई जानकारी के मुताबिक, फरार नक्सलियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 12 टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- मुरैना में 5 वर्षीय बच्चे की गोली मारकर हत्या, मोटरसाइकिल सवार ने घटना को दिया अंजाम

2 ट्रेनों में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।