NORTH EAST
-
गुवाहाटी में BJP नेता मृत पाए गए, शव के पास पड़ी मिली स्कूटी; मामला संदिग्ध
सुबह की सैर पर निकले लोगों ने भाजपा नेता कमल डे सड़क पर बेसुध अवस्था में पाया, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार देर रात हुई यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।
असम | Jan 06, 2025, 10:15 PM IST -
असम में आतंकी संगठन के सहयोगी एबीटी के दो सदस्य गिरफ्तार, एसटीएफ ने कसा शिकंजा
अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) आतंकवादी संगठन के सहयोगी एबीटी के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले आठ सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
असम | Dec 25, 2024, 01:03 PM IST -
NEC के 72वें सत्र में शामिल हुए अमित शाह, बोले- पुलिस के दृष्टिकोण में बदलाव का समय आ गया है
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को पूर्वोत्तर परिषद की 72वीं बैठक में पहुंचे। इस दौरान यहां सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पुलिस के दृष्टिकोण में बदलाव का समय आ गया है।
त्रिपुरा | Dec 21, 2024, 06:45 PM IST -
ब्रह्मपुत्र नदी पर बनेगा 12.20 किमी लंबा पुल, CM हिमंत विश्व शर्मा ने किया भूमिपूजन
असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने ब्रह्मापुत्र नदी पर बनने वाले पुल का आज भूमिपूजन किया। इस पुल की लंबाई 12.20 किलोमीटर होगी।
असम | Dec 08, 2024, 06:58 PM IST -
नशे पर चोट: मणिपुर में 2017 से 19,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली अवैध अफीम को नष्ट किया गया
मणिपुर में अवैध तरीके से अफीम की खेती की जा रही थी जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया है। कांगपोकपी जिले में सबसे ज्यादा 4,454.4 एकड़ क्षेत्र में फैली अफीम की खेती नष्ट की गई।
अरुणाचल प्रदेश | Dec 02, 2024, 12:44 PM IST -
मणिपुर हिंसा में विधायकों के आवास और थानों में आग लगाने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, 4 उग्रवादी भी पकड़े गए
मणिपुर में प्रदर्शन के नाम पर थानों और विधायकों के आवासों में आगजनी करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
मणिपुर | Nov 30, 2024, 02:02 PM IST -
नागालैंड में 1 दिसंबर से मनाया जाएगा ‘हॉर्नबिल फेस्टिवल’, 10 दिन तक होगा कार्यक्रम
'हॉर्नबिल फेस्टिवल’ पर्यटन के उद्देश्य से एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिससे नागालैंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना, संरक्षित करना और लोगों को उसे दिखाना है। यह नागालैंड की राजधानी से 12 किमी दूर कोहिमा-इंफाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसामा के मनोरम नागा हेरिटेज गांव में आयोजित किया जाता है।
नागालैंड | Nov 29, 2024, 09:37 PM IST -
नॉर्थ ईस्ट के उपचुनावों में NDA ने किया क्लीन स्वीप, समागुरी सीट से भाजपा पहली बार जीती
असम में भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ समागुरी पर कब्ज़ा कर दो और सीटों पर जीत हासिल की। एजीपी और यूपीपीएल ने एक-एक सीट जीती। मेघालय में एनपीपी ने कांग्रेस की एक सीट जीत ली। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने दो सीटें निर्विरोध जीतीं।
असम | Nov 23, 2024, 11:55 PM IST -
मणिपुर: भीड़ के हमले को लेकर डर के साये में मंत्री, घर के चारों ओर लगवाई कांटेदार बाड़
मणिपुर में गुस्साई भीड़ ने 16 नवंबर को कई विधायकों के घरों में तोड़फोड़ की थी। छह लापता लोगों के शव बरामद होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने राज्य के तीन मंत्रियों और नौ विधायकों के आवासों पर हमला किया था।
अरुणाचल प्रदेश | Nov 22, 2024, 03:39 PM IST -
असम सरकार ने बदला करीमगंज जिले का नाम, नया नाम होगा ‘श्रीभूमि’
करीमगंज जिले का नाम बदलने की घोषणा खुद असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर की है। उन्होंने कहा कि हम धीरे-धीरे उन स्थानों के नाम बदल रहे हैं जिनका ऐतिहासिक उल्लेख या शब्दकोश अर्थ नहीं है।
असम | Nov 19, 2024, 10:05 PM IST -
11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद मणिपुर में फिर तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा
ऐसा आरोप है कि लड़की आरोपी की दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी तभी उसके साथ छेड़छाड़ की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके बाद आरोपी ने दुकान के मालिक के घर में शरण ले ली।
मणिपुर | Oct 24, 2024, 08:34 AM IST -
मणिपुर: एडीसी चुनाव नहीं कराने पर BJP सरकार पर भड़की कांग्रेस
मणिपुर में 2017 में भाजपा सरकार सत्ता में आई और 2020 से पिछले चार वर्षों से एडीसी का कोई चुनाव नहीं हुआ है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों और जनजातीय विरोधी है क्योंकि उसने पिछले चार वर्ष से एडीसी चुनाव जानबूझकर नहीं कराए।
मणिपुर | Oct 18, 2024, 02:23 PM IST -
दिल्ली में होंगे मैतेई-कुकी समुदाय, आज पहली बार करेंगे बातचीत, मणिपुर हिंसा के बाद दोनों समुदाय एकसाथ
मणिपुर में बहुसंख्यक मेइती समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने की उसकी मांग के विरोध में राज्य के पर्वतीय जिलों में जनजातीय एकता मार्च निकाले जाने के बाद पिछले साल 3 मई को जातीय हिंसा भड़क गई थी। इसमें कुकी और मेइती समुदायों के 220 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
राष्ट्रीय | Oct 15, 2024, 01:54 PM IST -
जातीय हिंसा भड़कने के बाद पहली बार मणिपुर के मेइती, कुकी और नगा विधायकों की कल दिल्ली में बैठक
मणिपुर में मई 2023 में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘नगा समुदाय की ओर से तीन विधायक अवांगबोउ न्यूमाई, एल. दीको और राम मुइवा नयी दिल्ली में बैठक में शामिल होंगे।
अरुणाचल प्रदेश | Oct 14, 2024, 12:24 PM IST -
अरुणाचल प्रदेश में मजबूत होगी ताकत, राजनाथ सिंह ने BRO की 75 परियोजनाओं का किया उद्घाटन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीआरओ की 75 परियोजनाओं का आज ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने शस्त्र पूजा भी की।
अरुणाचल प्रदेश | Oct 12, 2024, 06:23 PM IST -
मणिपुर में 3 दिनों के भीतर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त
बुधवार को इंफाल पूर्व जिले के चम्फाई पहाड़ी पर एक अभियान में सुरक्षा बलों ने एक एम-16 राइफल, एक .22 राइफल, दो एसएलआर, एक देसी स्टेन गन, दो कार्बाइन, नौ एमएम की आठ देसी पिस्तौल, तीस मैगजीन तथा दो इंच के 12 मोर्टार जब्त किए।
अरुणाचल प्रदेश | Oct 10, 2024, 11:13 AM IST -
IMD Alert: नॉर्थ-ईस्ट के कई जिलों में बारिश मचाएगी तबाही, अक्टूबर से दिसंबर तक बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है और कहा है कि नॉर्थ ईस्ट में अक्टूबर से दिसंबर तक भारी बारिश हो सकती है। कई जिलों में बादल बरसेंगे।
अरुणाचल प्रदेश | Oct 01, 2024, 11:55 PM IST -
2 बेटों ने मिलकर मां को पेड़ से बांधा, फिर जिंदा जला दिया
महिला करीब डेढ़ साल पहले पति की मौत होने के बाद अपने दो बेटों के साथ रह रही थी। उसका तीसरा बेटा अगरतला में रहता है। पुलिस को संदेह है कि पारिवारिक विवाद के कारण इस अपराध को अंजाम दिया गया।
त्रिपुरा | Sep 30, 2024, 07:23 AM IST -
'मणिपुर में म्यांमार से घुसे 900 कुकी उग्रवादी,' छात्र संगठन ने सरकार के इस अलर्ट को बताया 'दुष्प्रचार'
मणिपुर के कई जिलों में हिंसा की घटनाएं हुई हैं। वहीं, अब मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के खिलाफ कुकी छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। कुकी छात्र संगठनों ने सरकार के अलर्ट को दुष्प्रचार बताया है।
मणिपुर | Sep 21, 2024, 10:19 PM IST -
मंदिर में टूटी मिली देवी की मूर्ति, अज्ञात लोगों ने 12 घरों में लगाई आग; धारा 163 लागू
पश्चिमी त्रिपुरा के एक मंदिर में काली मां की मूर्ति खंडित मिलने का मामला सामने आया है। मामले सामने आने के बाद अज्ञात लोगों ने 12 घरों में आग लगा दी। इस आगजनी में कई गाड़ियां भी जल गईं।
त्रिपुरा | Aug 26, 2024, 08:13 PM IST