PTI
-
वोट डालने के बाद इस बुजुर्ग महिला को प्रियंका गांधी ने लगाया गले, पूछा ये सवाल
प्रियंका और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा रविवार को विद्या भवन महाविद्यालय में वोट डालने के बाद बाहर निकले थे, तभी उन्होंने ज्वाला देवी को उनके स्टाफ क्वॉर्टर के बाहर एक चारपाई पर बैठे देखा। प्रियंका गांधी वाड्रा ने तुरंत ज्वाला देवी के पास जाकर उनका हाल-चाल पूछा और उन्हें गले लगा लिया।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 12, 2019 11:26 pm IST -
लोकसभा चुनाव: सोशल मीडिया ने पहली बार वोट डालने वालों को प्रभावित करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि मौजूदा आम चुनाव में पहली बार मतदान करने योग्य मतदाताओं में से एक तिहाई मतदाता सोशल मीडिया पर जारी राजनीतिक संदेशों से प्रभावित हुए हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 12, 2019 08:47 pm IST -
Advertisement
-
छठे चरण के साथ अबतक 484 सीटों पर मतदान संपन्न, 19 मई को होगा आखिरी चरण का मतदान
रविवार को देश की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्ना हुआ। छठे चरण के मतदान के साथ ही अबतक 484 सीटों पर मतदान पूरा हो गया। अब सातवें और आखिरी चरण में 19 मई को आठ राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 12, 2019 06:55 pm IST -
'अमेरिका के हटने के बाद तालिबान कर सकता है अफगानिस्तान पर नियंत्रण'
अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने कहा है कि एक 'वास्तविक आशंका' है कि अगर अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान से हटाए जाते हैं तो तालिबान अफगानिस्तान का नियंत्रण अपने हाथ में ले सकते हैं।
अमेरिका | May 12, 2019 04:46 pm IST -
Advertisement
-
श्रीलंका ने पश्चिमी तटीय शहर चिलॉ में सांप्रदायिक तनाव, झड़पों के बाद लगाया कर्फ्यू
कैथोलिक बहुल इस क्षेत्र में शनिवार से कैथोलिक और मुस्लिम समुदाय के बीच तनाव में वृद्धि हुई। इसे ईस्टर संडे के मौके पर गिरिजाघरों और होटलों पर हुए हमलों में 250 लोगों की मौत का परिणाम माना जा रहा है।
एशिया | May 12, 2019 04:36 pm IST -
प्रतापगढ़ में चतुष्कोणीय मुकाबला, चुनाव आयोग ने राजा भैया और प्रमोद तिवारी को किया नजरबंद
चुनाव आयोग ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी को प्रतापगढ़ में रविवार को नजरबंद कर दिया गया। प्रतापगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। प्रमोद तिवारी के अलावा निर्दलीय विधायक राजा भैया और 12 अन्य को भी नजरबंद रखा गया है।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 12, 2019 04:13 pm IST -
Advertisement
-
बिहार के वैशाली में मतदान करने के लिए ‘‘शिक्षा एक्सप्रेस’’ में सवार हुए मतदाता
बिहार के वैशाली लोकसभा क्षेत्र में ‘‘शिक्षा एक्सप्रेस’’ नाम से एक मतदान केंद्र बनाया गया है जहां रविवार को छठे चरण के तहत मतदान हो रहा है। जिस स्कूल में ये मतदान केंद्र बनाया गया है, उसका रंग-रोगन इस तरह किया गया है कि यह रेलवे स्टेशन की तरह लगता है जहां परिसर में एक ट्रेन की बोगी खड़ी है।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 12, 2019 03:44 pm IST -
BJP कार्यकर्ताओं ने ‘हुआ तो हुआ’ टिप्पणी के लिए सैम पित्रोदा का पुतला फूंका
भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के बारे में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की टिप्पणी के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पित्रोदा का पुतला भी फूंका।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 11, 2019 11:13 pm IST -
Advertisement
-
रविवार को दिल्लीवासियों को मिल सकती है गर्मी से राहत, हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विज्ञानियों ने राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है, जिससे मतदान के दिन लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय | May 11, 2019 10:37 pm IST -
आंध्र प्रदेश में सड़क हादसा, बस ने मारी जीप को टक्कर, 14 लोगों की मौत
सभी मृतक आपस में एक दूसरे के सगे-संबंधी थे और वे पड़ोसी तेलंगाना राज्य के गदवल जिले के रामवरम गांव के निवासी थे। जीप में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।
न्यूज | May 11, 2019 11:49 pm IST -
Advertisement
-
रविवार को छठे चरण का मतदान, वोटिंग मशीन में बंद होगी इन दिग्गजों की किस्मत
उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की 8-8, दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटें शामिल हैं। इस चरण में 10.17 करोड़ मतदाता 979 उम्मीदारों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने चुनाव के सुचारू संचालन के लिए 1.13 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 12, 2019 12:07 am IST -
राजधानी दिल्ली में मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, शीला सरकार में मंत्री रहे इस नेता ने छोड़ा ‘हाथ’
दिल्ली सरकार में मंत्री रहे और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार चौहान शनिवार को भाजपा में शामिल हो गये। उत्तर पश्चिम दिल्ली की सीट से टिकट न दिये जाने के बाद से चौहान कांग्रेस से नाराज चल रहे थे।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 11, 2019 08:22 pm IST -
Advertisement
-
रविवार को हरियाणा में होगा मतदान, दो केंद्रीय मंत्रियों सहित इन दिग्गजों की होगी अग्नि परीक्षा
राज्य की दस संसदीय सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होना है। राज्य में 1.80 करोड़ से अधिक लोग योग्य मतदाता हैं। इनमें से 97,16,516 पुरुष, 83,40,173 महिलाएं और 207 ट्रांसजेंडर हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 11, 2019 07:32 pm IST -
छठे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भदोही में जिलाध्यक्ष ने प्रियंका पर आरोप लगाकर छोड़ी पार्टी
कांग्रेस छोड़ने वाली नीलम आरोप लगाया कि शुक्रवार को यहां हुई चुनावी सभा के बाद उन्होंने प्रियंका से शिकायत की थी कि भदोही से पार्टी के प्रत्याशी रमाकांत यादव जिला कांग्रेस कमेटी से बिल्कुल भी तालमेल नहीं रख रहे हैं और रैली में पार्टी के कई जिला पदाधिकारियों को पास नहीं दिया गया।
उत्तर प्रदेश | May 11, 2019 06:05 pm IST -
Advertisement
-
सपा-बसपा गठबंधन पर पीएम मोदी का तंज, कहा - यूपी को बर्बाद करने वाले खुद को बचाने के लिए मिल रहे हैं गले
शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि देश के गरीबों की जो जाति है, वही मेरी जाति है।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 11, 2019 04:59 pm IST -
ना राम मिला, ना रोजगार मिला, लेकिन हर गली में मोबाइल चलाता बेरोजगार मिला: सिद्धू
पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार के कबीना मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनावों के दौरान विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप मढ़ते हुए उन्हें शुक्रवार को चुनौती दी कि वह रोजगार, नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (GST) जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़कर दिखाएं।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 10, 2019 11:48 pm IST -
Advertisement
-
सैम पित्रोदा को 1984 पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए: राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के संदर्भ में सैम पित्रोदा की ओर से दिए कथित विवादित बयान को पार्टी लाइन से अलग टिप्पणी करार दिया और कहा कि इसके लिए पित्रोदा को माफी मांगनी चाहिए।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 10, 2019 11:28 pm IST -
आम्रपाली मामला: नोएडा और ग्रेनो प्रधिकरणों ने कहा रुकी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए संसाधन, विशेषज्ञता नहीं
प्राधिकरणों ने यह भी कहा कि वे पट्टे को रद्द करने जैसी कार्रवाई इस कंपनी के खिलाफ नहीं कर सकते हैं, जो (कंपनी) नियमित रूप से बहुत अधिक संख्या में मकान खरीदार होने और राजनीतिक रसूख रखने के चलते रकम चुकाने में नाकाम रही है।
उत्तर प्रदेश | May 10, 2019 11:13 pm IST -
BJP को रोकने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने तैयार की पूर्व माओवादियों की पलटन
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा को रोकने के लिए पूर्व माओवादियों की पलटन और कट्टरपंथियों से लड़ चुके लोगों को एकजुट किया है।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 10, 2019 08:42 pm IST -
भिवानी में अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, बोले देश में बंटवारा चाहते हैं राहुल गांधी
भिवानी में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वो देश में बंटवारा चाहते हैं, इसलिए देश में दो प्रधानमंत्री बनाने की पैरवी कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 | May 10, 2019 07:45 pm IST