RUSSIA
-
अमेरिका-रूस वार्ता में शामिल नहीं होगा यूक्रेन, परिणामों को भी नहीं करेंगे स्वीकार: जेलेंस्की
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को खत्म करने के लिए रूसी अधिकारी सऊदी अरब में अमेरिकी अधिकारियों से बात करेंगे। इस वार्ता को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बड़ा बयान दे दिया है।
यूरोप | Feb 17, 2025 06:41 pm IST -
यूक्रेन के साथ जंग को लेकर बदल रहे हालात? रूसी अधिकारी सऊदी अरब में अमेरिका के साथ करेंगे बात
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को खत्म करने के लिए प्रयास शुरू होते हुए नजर आ रहे हैं। रूस के अधिकारी सऊदी अरब में अमेरिकी अधिकारियों से बात करेंगे। इस वार्ता में अमेरिका-रूस संबंधों को लेकर भी चर्चा होगी।
यूरोप | Feb 17, 2025 05:22 pm IST -
रूस से जंग के बीच संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, जानें वजह
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जंग समाप्त करने को लेकर इसे बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है। जंग शुरू होने के बाद जेलेंस्की की यह UAE की पहली यात्रा है।
एशिया | Feb 17, 2025 01:14 pm IST -
ट्रंप 2.0 की पॉलिसी से पूरे यूरोप में मची खलबली, जेलेंस्की और शोल्ज तो दिखाने लगे आंखें
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई नीतियों ने यूरोप में हलचल मचा दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ‘यूरोप की सशस्त्र सेना’ बनाने का प्रस्ताव दिया, जबकि जर्मन चांसलर शोल्ज ने ट्रंप के चुनाव में दखल की निंदा की।
यूरोप | Feb 15, 2025 11:36 pm IST -
रूस-यूक्रेन युद्ध पर जेलेंस्की का बड़ा बयान, "यूरोप की सशस्त्र सेनाओं के निर्माण का आ गया समय"
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से रूस- यूक्रेन युद्ध में शांति लाने के प्रयासों के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने यूरोप को सशस्त्र सेनाओं के शीघ्र निर्माण का समय होने का सुझाव दे डाला है। इससे जाहिर होता है कि उन्हें रूस-यूक्रेन युद्ध में ट्रंप के रोल पर भरोसा नहीं हो पा रहा है।
यूरोप | Feb 15, 2025 05:42 pm IST -
रूस ने यूक्रेन में परमाणु रिएक्टर पर किया हमला? दोनों देशों की तरफ से आए बड़े बयान
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि एक रूसी ड्रोन ने चर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर हमला किया, लेकिन रेडिएशन का स्तर नहीं बढ़ा। रूसी प्रवक्ता पेस्कोव ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि उनकी सेना ऐसा कुछ नहीं करती।
यूरोप | Feb 14, 2025 09:18 pm IST -
India-US: रूस-यूक्रेन से लेकर बांग्लादेश और चीन तक पर पीएम मोदी और ट्रंप ने दिया बड़ा ट्रेलर, दुनिया में हलचल तेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध से लेकर बांग्लादेश और चीन के मुद्दे पर खुलकर बात की। साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
अमेरिका | Feb 14, 2025 06:51 am IST -
डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, कहा-"रूस को G-7 से बाहर करना थी बड़ी गलती"
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म कराने के प्रयासों के बीच एक बड़ा बयान देकर सबको हैरत में डाला दिया है। उन्होंने जी 7 में रूस की वापसी की इच्छा जाहिर की है। ट्रंप का कहना है कि जी 7 से रूस को बाहर करना एक गलती थी।
अमेरिका | Feb 14, 2025 02:07 am IST -
अब रुक जाएगी रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग? ट्रंप और पुतिन के बीच हुई 'लंबी' बातचीत
डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर हुई बात-चीत के बाद रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने की उम्मीद जताई जा रही है। दोनों देशों ने युद्ध विराम पर बातचीत शुरू करने पर सहमति जताई है।
अमेरिका | Feb 13, 2025 06:31 am IST -
बेंगलुरु के आसमान में Su-57 और F-35 के बीच मुकाबला, यहां जानें किसमें कितना है दम?
ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारत में रूस और अमेरिका के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमान आमने-सामने हैं। बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो में रूस का Su-57 और अमेरिका का f-35 दोनों ही विमान शामिल हुए हैं।
राष्ट्रीय | Feb 10, 2025 08:07 pm IST -
दुपट्टा ओढ़े दर्शन के लिए खाटू श्याम मंदिर पहुंची रशियन गर्ल, Video में साफ हिंदी बोलते आई नजर
राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए एक रशियन गर्ल पहुंची। जिसका वीडियो उसने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें वह हिंदी में बोलते हुए नजर आई।
वायरल न्यूज | Feb 10, 2025 03:02 pm IST -
Russia-Ukraine War: PM मोदी से मिलने के बाद ही रूस से यूक्रेन युद्ध पर वार्ता करेंगे ट्रंप, जानें क्या है वजह
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद ही रूस से यूक्रेन युद्ध को लेकर वार्ता करेंगे। पीएम मोदी 12 से 13 फरवरी तक अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरान ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति को लेकर पीएम मोदी से चर्चा कर सकते हैं।
अमेरिका | Feb 10, 2025 12:28 pm IST -
भारत आएगा रूस का महाबली 'Su-57' लड़ाकू विमान, एयरो इंडिया में भाग लेगा 5वीं पीढ़ी का जेट
बेंगलुरू में 10 फरवरी से एशिया के सबसे बड़े एयरो शो 'एयरो इंडिया' का आयोजन शुरू होगा। इस आयोजन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। एयरो इंडिया में रूस अपना सबसे घातक लड़ाकू विमान भेजने वाला है।
राष्ट्रीय | Feb 06, 2025 07:19 pm IST -
यूक्रेन की मदद के बदले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रख दी शर्त, कर डाली बड़ी मांग
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर बड़ी बात कही है। ट्रंप ने यूक्रेन को मदद देने का भरोसा देते हुए बदले में बड़ी डिमांड कर दी है। राष्ट्रपति ट्रंप इससे पहले युद्ध को खत्म करने की बात कहते रहे हैं।
अमेरिका | Feb 04, 2025 11:33 am IST -
बोर्डिंग स्कूल पर हुआ घातक हमला, रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
रूस और यूक्रेन के बीच जंग घातक होती जा रही है। इस बीच रूस में कुर्स्क क्षेत्र में एक बोर्डिंग स्कूल पर घातक हमला हुआ है। स्कूल पर हुए हमले को लेकर रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे को जिम्मेदार बताया है।
यूरोप | Feb 02, 2025 06:52 pm IST -
रशियन गर्ल का दिल चुरा ले गए अघोरी बाबा, प्यार की चिंगारी जलते ही दोनों ने रचाई शादी, वायरल हो रही यह लव स्टोरी
सोशल मीडिया पर इस वक्त एक रशियन गर्ल की लव स्टोरी खूब चर्चा में है। महाकुंभ घूमने आई यह लड़की एक अघोरी बाबा के प्यार में पड़ गई और उनसे शादी रचा ली।
वायरल न्यूज | Feb 02, 2025 02:32 pm IST -
जेलेंस्की ने इशारों में ट्रंप को समझा दिया, बोले 'अमेरिका-रूस वार्ता से यूक्रेन को बाहर रखना होगा खतरनाक'
रूस की ओर से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इस बीच ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि अमेरिकी और रूसी अधिकारी युद्ध खत्म करने को लेकर बात कर रहे हैं। इसे लेकर अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी प्रतिक्रिया दी है।
यूरोप | Feb 02, 2025 10:58 am IST -
Russia-Ukraine War: USA में ट्रंप की वापसी से कमजोर पड़े जेलेंस्की, रूस ने कर लिया यूक्रेन के एक और गांव पर कब्जा
रूसी सेना ने यूक्रेन के एक गांव पर कब्जे का दावा किया है। अमेरिका में ट्रंप की वापसी के बाद यूक्रेन पर रूस की यह पहली बड़ी जीत मानी जा रही है। ट्रंप ने आते ही यूक्रेन को दी जाने वाली नई अमेरिकी युद्ध सहायता पर रोक लगा दी थी।
यूरोप | Feb 01, 2025 11:11 am IST -
रूस ने यूक्रेन के एक और गांव पर किया कब्जे का दावा, अहम शहर के नजदीक पहुंची सेना
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच रूस की तरफ से बड़ा दावा किया गया है। रूस का कहना है कि उसकी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र में एक और गांव पर कब्जा कर लिया है।
यूरोप | Jan 31, 2025 10:56 pm IST -
रूस-यूक्रेन जंग को लेकर इस देश के राष्ट्रपति ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा
रूस और यूक्रेन के बीच जंग को लेकर लिथुआनिया के राष्ट्रपति गितानस नौसेदा ने कहा है कि लड़ाई को समाप्त करने के लिए कीव को पूरी तरह से बातचीत में शामिल किया जाना चाहिए। समाधान मॉस्को और वाशिंगटन के बीच द्विपक्षीय रूप से नहीं निकाला जाना चाहिए।
यूरोप | Jan 31, 2025 07:26 pm IST