कमल हासन ने तमिल भाषा में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। यह उनका संसद में पहला आधिकारिक पद है। एमएनएम और डीएमके के गठबंधन से 2026 के तमिलनाडु चुनावों में राजनीतिक रणनीति मजबूत हो रही है।
सोलहसिंगार की अवधारणा में भारतीय दुल्हन के लिए सोने के आभूषणों से सजाना जरूरी होता है। लेकिन आजकल सोने के दान आसमान छू रहे हैं। इस बीच देश के एक राज्य में चुनावी पार्टी ने नवविवाहितों को सोना और रेशमी साड़ी देने का वादा किया है।
महाराष्ट्र में पिछले कुछ समय से हिंदी और मराठी भाषा को लेकर विवाद चल रहा है। इस पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने एक वाकया सुनाते हुए उस दौर को याद किया जब वह तमिलनाडु में सांसद थे।
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल की प्रेस रिलीज में कहा गया कि मॉर्निंग वॉक के दौरान CM को कमजोरी महसूस हुई।
जीईएम अस्पताल में भर्ती सलेम के रहने वाले 59 वर्षीय एक व्यक्ति और श्री रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती तिरुप्पुर के रहने वाले 53 वर्षीय एक व्यक्ति की लीवर अदला-बदली की सर्जरी की गई।
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में एक भयानक हादसा हो गया है। यहां डीजल लेकर जा रही मालगाड़ी में आग लग गई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आसमान में धुएं का गुबार देखा जा सकता है। फिलहाल मौके पर दमकल कर्मियों को तैनात किया गया है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने राज्य के कम से कम 1,000 साल पुराने 63 प्राचीन मंदिरों का पुनरुद्धार कार्य शुक्रवार को शुरू किया।
तमिलनाडु से एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार बाइक ने कार में सामने से टक्कर मार दी। घटना कार में लगे डैशकैम में कैद हो गई। इस वीडियो भी सामने आया है।
कोयंबटूर में 1996 में बम ब्लास्ट कर के दूसरे राज्य में बसने वाले आरोपी को अब 29 साल बाद पुलिस ने धर दबोचा है। आइए जानते हैं पुलिस के इस पूरे ऑपरेशन के बारे में।
तमिलनाडु में बच्चों को ले जा रही एक स्कूल वैन रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से टकरा गई है। इस हादसे में दो छात्रों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, कई अन्य घायल भी हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने सोमवार को घोषणा की कि स्कूल और कॉलेज के निर्धन विद्यार्थियों के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित हॉस्टल अब ‘सामाजिक न्याय छात्रावास’ कहे जाएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा।
तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का मामला सामने आया है। वहीं इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल प्रभावित लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं है।
तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 में डिंडीगुल ड्रैगन्स की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभाग में अच्छा किया है। पहले बॉलिंग करते हुए उन्होंने तीन विकेट हासिल किए हैं। इसके बाद बैटिंग करते हुए अर्धशतक लगाया है।
तमिलनाडु के मदुरै में 2011 में भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को बम से उड़ाने की साजिश रचने में शामिल आतंकी को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
संदिग्ध आतंकियों को तमिलनाडु की कोयंबटूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले से हुई है। इन दोनों आतंकियों की क्राइम कुंडली भी निकल कर सामने आई है।
तमिलनाडु की एक पटाखा फैक्ट्री में मगंलवार को जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है।
तमिलनाडु के चित्तेरी में एक पैंसेजर ट्रेन हादसे का शिकार हुई है। हालांकि, इस हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ। दक्षिण रेलवे का कहना है कि कोई भी कोच पटरी से नहीं उतरा।
पुलिस अधिकारी को कार पर लटका कर कई किलोमीटर तक घसीटे जाने का वीडियो सामने आया है। हत्या का आरोपी पुलिस के चंगुल से फरार होने में कामयाब रहा है।
एक पूर्व सैनिक ने अपनी चार करोड़ की संपत्ति को मंदिर को दान कर दी है। मंदिर के कार्यकारी अधिकारी एम सिलंबरासन ने कहा कि मंदिर स्वतः ही संपत्ति पर दावा नहीं कर सकता क्योंकि भक्त ने दस्तावेज दान पेटी में डाल दिए हैं। उन्होंने कहा कि भक्त को संपत्ति पर दावा करने के लिए इसे (दस्तावेजों को) संबंधित विभाग में देना होगा।
तमिलनाडु में एक शख्स ने 80 साल की महिला का यौन उत्पीड़न किया। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पर हमला किया, इस दौरान पुलिस ने फायरिंग की, जिससे गोली आरोपी के पैर में लगी।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़