तमिलगा वेट्री कषगम के नेता और एक्टर विजय ने इस रैली का आयोजन किया था। रैली के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ में अबतक 36 लोगों की मौत हो गई है।
तमिलनाडु के उद्योग मंत्री ने उत्तर भारत की महिलाओं और पुरुषों की मानसिकता पर तीखा बयान दिया है। टीआरबी राजा के इस बयान से एक बार फिर उत्तर और दक्षिण भारतीय की राजनीति गर्मा गई है।
AIADMK नेता पलानीस्वामी ने DMK-कांग्रेस गठबंधन में दरार की बात कही है। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस 2026 चुनाव में सीटों को लेकर '50-50 फॉर्म्यूला' और सत्ता में बराबरी की हिस्सेदारी मांग रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की मूर्ति सार्वजनिक स्थान पर लगाने को लेकर फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि जनता के पैसे का इस्तेमाल नेताओं के महिमामंडन में नहीं होना चाहिए। सरकार को मद्रास हाई कोर्ट में अपील करने की सलाह दी गई है।
एक जंगली हाथी ने यात्री बहस पर हमला कर दिया। कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी लेकिन बस के ड्राइवर ने कुछ ऐसा दिमाग लगाया जिससे लोगों की जान बच गई। आइए जानते हैं पूरा मामला।
अभिनेता विजय ने कहा कि एक देश एक चुनाव से विपक्ष पूरी तरह खत्म हो जाएगा। डिलिमिटेशन से विपक्ष कमजोर होगा और दक्षिणी राज्यों की स्थिति कमजोर होगी।
मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा कि उनके हाल के लंदन और जर्मनी दौरे से ₹15,516 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए, और अब होसूर में सिर्फ तीन दिनों में ₹24,307 करोड़ के समझौते हुए हैं।
तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख नेता अन्नामलाई ने एक्टर-राजनेता थालापति विजय पर बड़ा हमला बोला है। अन्नामलाई ने विजय को सलाह देते हुए कहा है कि राजनीति को गंभीरता से लेना चाहिए।
विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले AMMK ने NDA से नाता तोड़ लिया है। टीटीवी दिनाकरन ने BJP पर धोखा देने का आरोप लगाया है। दिसंबर में AMMK नई रणनीति की घोषणा करेगी।
मुजफ्फरपुर में 'वोटर अधिकार रैली' में शामिल हुए एम.के. स्टालिन ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की दोस्ती सिर्फ एक राजनीतिक रिश्ता नहीं है, यह दो भाइयों का रिश्ता है।
उमरान मलिक लंबे समय बाद मैदान पर उतरे और गेंद से कमाल कर दिया। चोट से उबरने के बाद उमरान ने पहले ही स्पेल में 2 विकेट चटकाने का कारनामा किया।
मुख्यमंत्री नाश्ता योजना का पहला चरण 15 सितंबर को मदुरै में शुरू किया था और अब इस विस्तार के साथ योजना का पांचवां चरण शुरू हो गया है, जिससे 2,429 विद्यालयों के 3.06 लाख अतिरिक्त बच्चों को लाभ मिलेगा।
भारत में बड़े पैमाने पर अंडे का उत्पादन होता है और इसमें भी दक्षिण भारत के राज्य सबसे आगे हैं। दक्षिण भारत के 2 राज्यों में टॉप पोजिशन के लिए कड़ा मुकाबला है।
शिवगंगा के नादगुडी गांव में पानी की किल्लत के कारण लोग घर छोड़कर कहीं दूर जा रहे हैं। गांव अब वीरान पड़ गया है। गांव के ज्यादातर लोग घर छोड़कर चले गए हैं।
दिल्ली में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इससे लगा लीजिए कि मॉर्निंग वॉक पर निकलीं कांग्रेस सांसद के साथ ही चेन स्नेचिंग की वारदात हो गई। इससे भी चौंकाने वाली बात है कि जिस जगह ये घटना हुई, उसे बेहद संवेदनशील इलाका माना जाता है।
चिदंबरम ने कहा, ‘‘एक ओर बिहार में 65 लाख मतदाताओं के मताधिकार से वंचित होने का खतरा है, तो दूसरी तरफ तमिलनाडु में 6.5 लाख लोगों को मतदाता के रूप में 'जोड़ने' की खबरें चिंताजनक व स्पष्ट रूप से अवैध हैं।’’
पेरुंगुडी रेलवे स्टेशन पर एक महिला शिक्षक ट्रेन आने के इंतजार में बैठी थीं, तभी बाबाजी आया और बेंच पर उनके बगल में बैठ गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
तमिलनाडु के राज्यपाल ने असम, पश्चिम बंगाल समेत देश के कुछ हिस्सों में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तनों पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने इसे 'टाइम बम' की तरह बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के अवसर पर गंगईकोंड चोलपुरम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि मुझे भगवान बृहदेश्वर के चरणों में उपस्थित होकर पूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
पीएम मोदी का तमिलनाडु दौरा बीजेपी के लिए आने वाले चुनावों में फायदेमंद साबित हो सकता है। गौरतलब है कि तमिलनाडु में साल 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़