डीएमके सांसद कनिमोझी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लोकसभा में बैठने की व्यवस्था में बदलाव का अनुरोध किया है। "मैं लोकसभा में डीएमके सांसद की बैठने की व्यवस्था में उचित बदलाव का विनम्र अनुरोध करती हूं। बदलते राजनीतिक हालात और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ हमारे गठबंधन के समाप्त होने के मद्देनजर, सदन में हमारे सदस्यों का उनके साथ वर्तमान में बैठना उचित नहीं होगा..."
द्रविड़ मुनेत्र कड़गम यानी DMK की वरिष्ठ नेता और सांसद कनिमोझी ने पत्र लिखकर संसद में अपनी पार्टी के सदस्यों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। इस पत्र ने देश के राजनीतिक हलकों में इस बात की पुष्टि कर दी है कि DMK और कांग्रेस के बीच का गठबंधन अब राष्ट्रीय स्तर पर भी समाप्त हो चुका है। यह पत्र डीएमके के इंडिया गठबंधन से अलग होने का भी इशारा कर रहा है।