UTTAR PRADESH NEWS
-
यूपी पंचायत चुनाव: देखिए आगरा जिले की आरक्षण की ब्लॉक वार सूची
जारी की गई लिस्ट में ये स्पष्ट कर दिया गया है कि किस ब्लाक में ग्राम प्रधान पद की कितनी सीटें आरक्षित होंगी और कितनी सामान्य रहेंगी। इस बार आगरा में 50 वार्डों में से 17 पर महिला उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगी।
उत्तर प्रदेश | Mar 02, 2021, 04:23 PM IST -
उत्तर प्रदेश में अब नीली क्रांति को बढ़ावा, जानिए कैसे हो सकता है मछली कारोबार से फायदा
मत्स्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रदेश ने पिछले तीन साल में मछली पालन में कई उपलब्धियां हासिल की है, वो चाहे मछली उत्पादन की हो या फिर सरकारी योजनाओं को लाभ दिलाने की। जिसके चलते ही बीते वर्ष मछली पालन के लिए राज्य में चल रही योजनाओं के सफल संचालन और मछली उत्पादन के लिए यूपी को उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया।
उत्तर प्रदेश | Mar 02, 2021, 12:58 PM IST -
सिपाही के पति ने सभासद की पत्नी और बच्चों को जिंदा जलाया, तुरंत मिला कर्मों का फल! भागते समय ट्रक से टकराया
खबरों के मुताबिक, अवनीश ने कथित तौर पर नगरसेवक जितेंद्र यादव की पत्नी 29 वर्षीय अर्चना और उनकी 5 साल की बेटी अक्षिता और 15 महीने के बेटे हनू पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब अर्चना किचेन में थी। उसके 2 बच्चे भी वहीं उसके साथ थे और जितेंद्र घर के दूसरे हिस्से में था।
उत्तर प्रदेश | Mar 02, 2021, 12:06 PM IST -
चाट के चक्कर में.. यूपी के बागपत में बीच बाज़ार ग़दर
उत्तर प्रदेश के बागपत में ग्राहक को लेकर दो चाट विक्रेताओं ने बडौत के बाजार में एक दुसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 लोगों को हिरासत में लिया।
न्यूज़ | Feb 23, 2021, 03:00 PM IST -
ड्रैगन फ्रूट में सेहत खजाना, बदलेगा किसानों का मुकद्दर, योगी सरकार करने जा रही है ये काम
नवम्बर में मुख्यमंत्री ने ड्रैगन फ्रूट किसानों से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री की मंशा है कि खेतीबाड़ी से संबधित ऐसे उपयोगी फलों की खूबियों को लोग जानें। इनकी मांग निकले। किसान इनकी खेती करें। उनको अपने उत्पाद का वाजिब दाम मिले, इसके लिए वह उनका स्थानीय स्तर पर महोत्सव भी करवाना चाहते हैं।
उत्तर प्रदेश | Feb 10, 2021, 01:58 PM IST -
Video: पहले 12 गोली मारी, फिर मार्केट में फूंकी सिगरेट, अकड़ में बनवाया वीडियो
आरोपियों के नाम शादाब, शहज़ान, शहबर, शारिक और आसिफ हैं। हैरानी की बात है कि मर्डर के बाद आरोपी भागे नहीं बल्कि बेखौफ होकर घूमते रहे। इस दौरान उन्होंने खुलेआम एक दुकान पर बैठकर सिगरेट पी।
उत्तर प्रदेश | Feb 07, 2021, 11:54 AM IST -
यूपी के कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 10 दिनों में खोलने पर हो विचार: मुख्यमंत्री
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 का टेस्टिंग कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए। इसी के साथ ही कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा सर्विलांस सिस्टम को सक्रिय रखा जाए।
उत्तर प्रदेश | Feb 03, 2021, 06:43 AM IST -
उत्तर प्रदेश में दस IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव कुमार मित्तल को अपर मुख्य सचिव राज्य कर विभाग, अपर मुख्य सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग एस राधा चौहान को अपर मुख्य सचिव वित्त आयुक्त व संस्थागत वित्त विभाग के साथ वाह्य सहायतित परियोजना विभाग व महिला कल्याण विभाग तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का प्रभार दिया गया है।
उत्तर प्रदेश | Feb 02, 2021, 06:27 AM IST -
शर्मनाक! कंटीले तारों से बांधकर किया आग के हवाले, पुलिस ने मौत को बताया रहस्य
रविवार को कराए गए पोस्टमार्टम के नतीजे में पाया गया कि मरने से पहले जलने के दर्दनाक घाव का अनुभव करने के एक सदमे के रूप में शख्स की मौत हुई है। इसका मतलब यह है कि धरमपाल को जिस वक्त आग के हवाले किया गया, उस वक्त वह जिंदा था।
उत्तर प्रदेश | Jan 25, 2021, 12:23 PM IST -
जब नोएडा पुलिस को मिली अस्पताल के बाहर बम रखे होने की सूचना, मच गया हड़कंप
बम रखे होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत रास्ता डायवर्ट करवाया। बाद में जांच में पता लगा कि सड़क पर रखी ये वस्तु कोई बम नहीं है। पुलिस ने इसे शरारती तत्वों का काम बताया।
उत्तर प्रदेश | Jan 22, 2021, 11:32 AM IST -
क्या यूपी BJP और योगी सरकार में होंगे बड़े बदलाव? दो दिन के लिए लखनऊ जा रहे हैं नड्डा- सूत्र
दरअसल हाल ही में यूपी में भाजपा ज्वॉइन करने वाले पूर्व नौकरशाह अरविंद शर्मा को विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अरविंद शर्मा ने प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृति ली है, वो गुजरात काडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं।
उत्तर प्रदेश | Jan 18, 2021, 10:55 AM IST -
राम मंदिर भूमि पूजन, विकास दुबे कांड के अलावा इन वजहों से 2020 में सुर्खियों में रहा उत्तर प्रदेश
Major Events of 2020: राज्य में इसके साथ ही ‘लव जिहाद’ को रोकने के लिए लाया गया अध्यादेश तथा बिकरू कांड भी काफी सुर्खियों में रहा। राज्य में लगभग पूरा साल कोविड-19 महामारी के साए में गुजरा और रोजाना किसी न किसी तरह से यह मुसीबत मीडिया की सुर्खियों में रही।
उत्तर प्रदेश | Dec 25, 2020, 12:07 PM IST -
उत्तर प्रदेश के इस जिले में एक दिसंबर तक लागू रहेगी धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा
संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन अरोड़ा ने कहा कि इसके मद्देनजर लखनऊ में आगामी एक दिसंबर तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इसका उल्लंघन करने पर भारतीय दंड विधान की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश | Nov 26, 2020, 08:10 AM IST -
कुल्हाड़ी, लाठी और तमंचे से कर दी यूपी पुलिस के सिपाही, उसकी बहन व मां की हत्या, बेहद मामूली है वजह
Crime News: बांदा शहर के गायत्री नगर मुहल्ले के परशुराम तालाब में शुक्रवार की आधी रात को कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद के बाद एक सिपाही, उसकी बहन और मां की हत्या कर दी गई।
उत्तर प्रदेश | Nov 21, 2020, 08:58 AM IST -
सीएम योगी आदित्यनाथ ने हर जिले के DM और SSP को दिया ये बड़ा निर्देश
योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जनता के प्रति और जिम्मेदार बनाने के लिहाज से जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को अपने सरकारी मोबाइल, सीयूजी नम्बर पर आने वाली हर कॉल को खुद रिसीव करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर प्रदेश | Nov 20, 2020, 03:02 PM IST -
यूपी सरकार ने जारी की छठ पूजा के लिए गाइडलाइंस, इन निर्देशों का करना होगा पालन
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए छठ पूजा की गाइडलाइंस जारी की हैं। योगी सरकार ने लोगों के अपील की है कि वो इस पर्व को यथा संभव घर पर ही मनाएं या घर के निकट ही मनाएं।
उत्तर प्रदेश | Nov 18, 2020, 08:07 AM IST -
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कैंटर ने बस को मारी टक्कर
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब पौने आठ बजे किमी-96 टोल प्लाजा के पास एआरटीओ द्वारा जांच की जा रही थी। इस दौरान आगरा से नोएडा जा रही निजी बस को रोका गया था। इसी दौरान पीछे से आ रही मजदूरों से भरी बस भी रुक गई।
राष्ट्रीय | Nov 14, 2020, 08:36 AM IST -
Uttar Pradesh By Election Result: बीजेपी का 7 में से 6 सीटों पर कब्जा
उत्तर प्रदेश में हुए सात विधान सभा उपचुनाव में बीजेपी ने छह और समाजवादी पार्टी ने एक सीट जीत ली है। 2017 के विधान सभा चुनाव में भी इनसे से छह सीट बीजेपी और एक सपा के पास थी।
उत्तर प्रदेश | Nov 10, 2020, 08:59 PM IST -
अखिलेश ने दिया कांग्रेस और BSP को बड़ा झटका! 'साइकिल' पर सवार हुए ये नेता
पटेल डकैत ददुआ के भाई हैं और पिछले साल कांग्रेस में शामिल होने के लिए सपा छोड़ दिया था। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए घर वापसी जैसा है।"
उत्तर प्रदेश | Nov 09, 2020, 04:59 PM IST -
कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, छेड़खानी का है आरोप, दो महिलाओं ने की थी चप्पलों से पिटाई
माया और वर्षा नाम की 2 महिलाओं ने संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस नेता अक्सर उन्हें फोन करके परेशान करता था। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने यूपीसीसी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी के नेता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
उत्तर प्रदेश | Nov 02, 2020, 05:43 PM IST