YEMEN
-
तीसरे विश्वयुद्ध की बज गई घंटी, ईरान के साथ यमन, सीरिया और इराक के हमदर्दों ने भी किया इजरायल पर हमला
इजरायल पर ईरान के हमले ने तीसरे विश्व युद्ध का खतरा और बढ़ा दिया है। अब इसमें मध्य-पूर्व के अलावा यूरोप और एशिया के कई देशों की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष एंट्री की आशंका है। ईरान के साथ ही सीरिया, लेबनान और इराक के ईरानी हमदर्दों ने भी इजरायल के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला कर दिया है। ऐसे में इजरायल पलटवार जरूर करेगा।
अन्य देश | Apr 15, 2024 01:56 pm IST -
अमेरिकी सेना ने लाल सागर और यमन में दिखाया रौद्र रूप, खतरा बने रहे Drones को किया नष्ट
अमेरिकी सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले और लाल सागर में बड़ी कार्रवाई की है। अमेरिकी फोर्सेस ने यहां ड्रोन नष्क किए हैं। अमेरिकी मध्य कमान ने ड्रोन्स को खतरा बताया था।
अमेरिका | Apr 01, 2024 12:59 pm IST -
Advertisement
-
लाल सागर में जहाजों पर हूतियों के हमलों के बीच हिंद महासागर पर बन रही रहस्यमयी हवाई पट्टी, यमन पर शक
लाल सागर से लेकर अदन की खाड़ी तक यमन के हूतिये आतंक का पर्याय बने हुए हैं। वह इस जलमार्ग से जाने वाली सभी वाणिज्यिक जहाजों पर हमले कर रहे हैं। इस बीच एसोसिएटेड प्रेस की एक सैटेलाइट फूटेज ने सबकी नींद उड़ा दी है, जिसमें देखा गया है कि अदन की खाड़ी के पास एक हवाई पट्टी बनाई जा रही है।
अन्य देश | Mar 28, 2024 01:03 pm IST -
अमेरिका और UK को लगातार ललकार रहे यमन के हूतिये, अदन की खाड़ी में एक और जहाज पर किया भीषण हमला
यमन के हूतियों ने एक बार फिर अदन की खाड़ी में एक जहाज को निशाना बनाया है। इजरायल-हमास युद्ध के बाद से ही यमन के हूतिये गाजा में इजरायली हमले के खिलाफ लालसागर से अदन की खाड़ी की ओर जाने वाले जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे हैं।
अन्य देश | Mar 17, 2024 11:18 am IST -
Advertisement
-
यमन के हूतियों ने किया बड़ा दावा, उड़ जाएंगे अमेरिका-ब्रिटेन के होश
हूती विद्रोहियों ने 7 अक्टूबर से शुरू हुई गाजा की जंग के साथ ही आक्रामक रुख अपना रखा है। इसी बीच हूतियों का बड़ा दावा किया है कि उनके पास हाइपरसोनिक मिसाइल भी है। इस दावे से पश्चिमी देशों के होश उड़ गए है।
एशिया | Mar 15, 2024 10:22 am IST -
अलकायदा के खूंखार नेता खालिद अल-बतरफी की मौत, अमेरिका ने रखा था 50 लाख डॉलर का इनाम
अल-कायदा के खूंखार नेता खालिद अल-बतरफी की मौत हो गई है। अल कायदा ने खुद इस बात की जानकारी दी है। वहीं अमेरिका ने भी खालिद अल-बतरफी पर 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया हुआ था।
एशिया | Mar 11, 2024 10:13 am IST -
Advertisement
-
यमन के हूतियों ने लाल सागर में फिर किया भीषण हवाई हमला, अटैक के बाद समुद्र में डूब गया ये पोत
हूतियों ने लाल सागर में फिर हवाई हमला किया है। इससे एक जहाज समुद्र में डूब गया है।
अन्य देश | Mar 03, 2024 02:21 pm IST -
लाल सागर बना जंग का समंदर, जहाजों पर हमलों के बीच अमेरिकी सेना ने हूतियों के हथियार गोदाम किए तबाह
लाल सागर जंग का समंदर बन गया है। यहां हूती विद्रोही अंतराष्ट्रीय कारोबारी जहाजों को निशाना बना रहे हैं। ये जहाज खासतौर पर अमेरिका और उसके मित्र देशों के हैं। इन हमलों के बीच अमेरिका ने हूतियों के हथियार ठिकानों पर जोरदार हमला किया है।
एशिया | Feb 27, 2024 11:16 am IST -
Advertisement
-
मिडिल ईस्ट में बढ़ी टेंशन, अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में हूतियों के ठिकानों पर किए ताबड़तोड़ हमले
अमेरिका और ब्रिटेन के लड़ाकू विमानों ने मिसाइल, लॉन्चर, रॉकेट, ड्रोन और हवाई रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाते हुए आठ स्थानों पर हमले किए।
एशिया | Feb 25, 2024 12:24 pm IST -
अमेरिका और ब्रिटेन ने सहयोगी देशों के साथ यमन के हूती-नियंत्रित इलाकों पर किया बड़ा हमला, 36 ठिकानें तबाह
अमेरिका और ब्रिटेन ने अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर यमन के हूतियों पर बड़ा हमला किया है। अमेरिकी सेना ने हूती नियंत्रित इलाकों में 36 ठिकाने तबाह कर दिए। बता दें कि हूतिये लगातार लाल सागर में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं। यह हमला हूतियों को उसका जवाब माना जा रहा है।
अन्य देश | Feb 04, 2024 12:25 pm IST -
Advertisement
-
यमन में हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी सेना ने फिर किए ताबड़तोड़ मिसाइल हमले, लाल सागर में मचाया था आतंक
अमेरिका ने लाल सागर में आतंक का पर्याय बचे हूती आतंकियों पर फिर मिसाइल हमला किया है। अमेरिकी सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों को 14 मिसाइलों ने निशाना बनाया। अमेरिकी चेतावनियों के बावजूद हूतियों ने लाल सागर में हमले करना जारी रखा था।
अमेरिका | Jan 18, 2024 10:06 am IST -
हूती विद्रोहियों के एक और अहम ठिकाने पर अमेरिकी सेना ने की एयरस्ट्राइक, अगले 72 घंटे यमन पर भारी
अमेरिका ने हूती विद्रोहियों के एक और बड़े ठिकाने को लक्षित करते हुए यमन में भीषण एयरस्ट्राइक की है। हालांकि इसमें अभी तक हुए नुकसान का अंदाजा नहीं है। अमेरिका को इस हमले के बाद हूती विद्रोहियों के पलटवार की भी आशंका है, ऐसे में लाल सागर में अमेरिकी सेना ने अपनी जहाजों को संभावित हमलों वाले इलाकों से दूर रहने को कहा है।
अमेरिका | Jan 13, 2024 10:51 am IST -
Advertisement
-
टूट गया अमेरिका का सब्र, सहयोगी देशों के साथ मिलकर हूतियों पर किया भीषण हमला
जो बाइडेन के निर्देश पर अमेरिकी सैन्य बलों ने यूनाइटेड किंगडम के साथ मिलकर और ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, कनाडा और नीदरलैंड के समर्थन से यमन में हूतियों के कई ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमले किए हैं।
एशिया | Jan 12, 2024 09:05 am IST -
सबसे ताकतवर पासपोर्ट में पहले नंबर पर 6 देश, पाकिस्तान हूतियों के यमन से भी पीछे, भारत की बढ़ी धाक
दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट जारी हुई है। इसमें हूतियों के यमन से ज्यादा खराब है पाकिस्तानी पासपोर्ट की हालत। वहीं दूसरी ओर यूरोपीय देशों ने कमाल किया है। भारत की धाक भी बढ़ी है।
एशिया | Jan 11, 2024 11:24 am IST -
Advertisement
-
लाल सागर के पानी को "खून" से और लाल करना चाहते हैं यमन के हूतिये, कई नौकाओं पर फिर किए घातक ड्रोन हमले
लाल सागर में यमन के हूतियों ने एक बार फिर कई जहाजों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। हालांकि इनमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। हूतियों ने यह हमले अमेरिका और फ्रांस की चेतावनी के बावजूद किया है। हूतिये गाजा पर इजरायली हमले के खिलाफ लगातार लाल सागर में जहाजों को निशाना बना रहे हैं।
अन्य देश | Jan 10, 2024 10:18 am IST -
लाल सागर में उठने लगा तीसरे विश्वयुद्ध का बवंडर, जंग लड़ने को तैयार खड़े कई देशों के युद्धपोत; भारत रख रहा पैनी नजर
इजरायल-हमास युद्ध के बीच लाल सागर में यमन के हमलों ने तीसरे विश्वयुद्ध की चिंगारी भड़का दी है। अमेरिका, फ्रांस और जापान जैसे देश अब आतंकी हमलों का जवाब देने के लिए अपने युद्धपोतों को जवाबी कार्रवाई के लिए एक्टिव कर चुके हैं। इससे लाल सागर में उथल-पुथल मच गई है। भारत हर हालात पर निगरानी रख रहा है।
एशिया | Dec 21, 2023 09:29 pm IST -
Advertisement
-
लाल सागर में यमन के हमले से भूमध्य सागर तक भूचाल, अमेरिका ने इजरायल के करीब तैनात कर दिया ये एयरक्रॉफ्ट कैरियरशिप
इजरायल-हमास युद्ध में यमन की एंट्री और लाल सागर में उसके विद्रोहियों की हमले ने भूमध्यसागर तक खलबली मचा दी है। अमेरिका ने इजरायल के करीब भूमध्यसागर में अपने 2 दुर्लभ एयरक्रॉफ्ट कैरियरशिप को तैनाती पर बने रहने का आदेश दिया है। ताकि यमन जैसे हमलावरों को कड़ा जवाब देने के साथ इजरायल की रक्षा की जा सके।
अमेरिका | Dec 16, 2023 01:06 pm IST -
गाजा पर बमबारी का बदला! "लाल सागर" में उठा "काला धुआं", यमन ने इस देश के जहाज पर कर दिया भीषण हमला
गाजा पर इजरायली हमले से बौखलाया यमन हमास आतंकियों के साथ खड़ा हो गया है। वह लाल सागर में इजरायल और उसके समर्थक देशों को लगातार निशाना बना रहा है। यमन के विद्रोहियों ने लाल सागर में लाइबेरिया के एक जहाज पर घातक ड्रोन हमला किया है। इसके बाद जहाज में आग लग गई और काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है।
एशिया | Dec 15, 2023 04:22 pm IST -
यमन ने फिर लाल सागर में दागी कई मिसाइलें! बच निकला भारत से जा रहा जहाज; US युद्धपोत ने किया जवाबी हमला
लाल सागर में भारत से जा रहा एक पोत मिसाइल हमले में बाल-बाल बच गया है। दो अन्य टैंकर भी हमले में बच गए। यह मिसाइलें यमन क्षेत्र की ओर से दागी गईं। आशंका है कि यमन ने यह हमला किया है। इसके पहले भी यमन लालसागर में ही एक अमेरिकी युद्धपोत को हाल ही में निशाना बना चुका है।
अन्य देश | Dec 13, 2023 07:35 pm IST -
तीसरे विश्वयुद्ध के मिलने लगे अशुभ संकेत, अमेरिका के बाद अब फ्रांस के युद्धपोत पर हुआ ड्रोन हमला; यमन पर अंदेशा
इजरायल-हमास युद्ध के बीच लाल सागर जंग का नया अड्डा बन गया है। हमास के समर्थन में यमन की ओर से लगातार लालसागर में मौजूद अमेरिकी और अन्य देशों के युद्धपोत को निशाना बनाया जा रहा है। इस बार फ्रांस के युद्धपोत पर ड्रोन हमला किया गया है। फ्रांस के अधिकारियों ने बताया हमलावर ड्रोन यमन की ओर से आते देखा गया।
यूरोप | Dec 10, 2023 06:36 pm IST