अमेरिका मध्यस्थता के प्रयासों के बीच रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की को शांति वार्ता के लिए मास्को आने का निमंत्रण दिया है। हालांकि जेलेंस्की की ओर से अभी इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया है।
विश्व आर्थिक मंच के लिए दावोस में मौजूद ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी को एक बेहतरीन नेता बताया। ट्रंप ने ये भी कहा कि अब भारत के साथ शानदार समझौता होगा। जानें पुतिन, जेलेंस्की के लिए क्या कहा?
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के रूस के राष्ट्रपति पुतिन को लेकर जारी एक टिप्पणी का जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, पुतिन के साथ ऐसा नहीं कर सकते। जानें ट्रंप ने क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध शांति वार्ता को लेकर बातचीत हुई। इस दौरान ट्रंप ने पुतिन को लेकर ऐसा कुछ कह दिया कि पास में खड़े जेलेंस्की हंसने लगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस द्वारा कब्जा की गई जमीन पर पेंच फंसा है। अभी समझौता कर लें तो बेहतर है। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि पुतिन यूक्रेन को कामयाब देखना चाहते हैं।
यूरोपीय संघ के नेताओं की साथ जेलेंस्की की बैठक में इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन, पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क समेत कई शीर्ष नेता शामिल हुए।
जेलेंस्की और ट्रंप के बीच मुलाकात अमेरिका में होने वाली है। ट्रंप के साथ बैठक में जेलेंस्की रूस और यूक्रेन युद्ध के पर खासा चर्चा कर सकते हैं। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा बयान सामने आया है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने क्रिसमस की शाम अपने एक संदेश में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मृत्यु की कामना की। उन्होंने कहा, आज हम सबका एक ही सपना है और हम सबकी एक ही इच्छा है- उसका अंत हो जाए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा कि रूस और यूक्रेन खत्म करने को लेकर जेलेंस्की ने अभी तक अमेरिका का प्रस्ताव को नहीं पढ़ा है। रूस को ये प्रस्ताव ठीक लग रहा है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। यह मुलाकात यूक्रेन में लगभग चार साल से चल रहे युद्ध में संभावित युद्ध विराम के लिए मध्यस्थता करने के उद्देश्य से की गई कूटनीतिक गतिविधियों का हिस्सा है।
रूस से चल रही जंग के दौरान यूक्रेन के न्याय मंत्री को भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में 5 अन्य लोग हिरासत में लिए गए हैं।
जेलेंस्की ने ट्रंप से मुलाकात के बाद बयान दिया है। उन्होंने टॉमहॉक मिसाइलों को लेकर कहा कि ट्रंप की तरफ से इसे लेकर कोई बात नहीं बनी है। हालांकि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात सकारात्मक रही।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गाजा में पिछले सप्ताह हुए युद्धविराम और बंधक समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुक्रवार को बधाई दी और कहा कि अब ट्रंप के पास रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का बड़ा मौका है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान टॉमहॉक मिसाइलों की डील को लेकर अमेरिका ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। जेलेंस्की ने गाजा शांति समझौते के लिए ट्रंप को मुबारकबाद दी।
रूसी हमले में दर्जनों लोग घायल हुए हैं। यात्रियों के अलावा रेलकर्मियों को भी चोटें आई हैं। स्थानीय प्रशासन के अनुसार 30 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, 50 हजार से ज्यादा घर अंधेरे में डूब गए हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को चेतावनी दी है कि अब आपको एक समझौता करना ही होगा, वहीं ट्रंप ने यूरोप को भी रूस से तेल खरीदने से मना किया है। जानें क्या कहा?
पीएम मोदी और जेलेंस्की ये बातचीत ऐसे समय पर हुई है, जब अगले दिन रूसी राष्ट्रपति से नरेंद्र मोदी की मुलाकात होनी है। ये मुलाकात चीन के त्येनजिन शहर में SCO समिट के दौरान होनी है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने पीएम मोदी के एक्स पोस्ट का जवाब दिया है। इस पर उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद किया है। साथ ही ज़ेलेंस्की ने कहा कि हम भारत पर भरोसा करते हैं।
यूक्रेन के राजदूत ओलेक्सांद्र पोलिशचुक ने बताया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की जल्द भारत आ सकते हैं। इस दौरे की तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन तारीख को लेकर बातचीत चल रही है।
रूस यूक्रेन युद्धविराम पर ट्रंप के ताजा बयान ने सनसनी फैला दी है। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच युद्धविराम को लेकर पुतिन और जेलेंस्की के बीच आमने-सामने की बात होनी चाहिए।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़