1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में बड़ा घोटाला, एक ही डॉक्टर के नाम पर रजिस्टर्ड हैं 83 अस्पताल; ऐसे हुआ खुलासा

UP में बड़ा घोटाला, एक ही डॉक्टर के नाम पर रजिस्टर्ड हैं 83 अस्पताल; ऐसे हुआ खुलासा

 Published : Jun 20, 2023 03:30 pm IST,  Updated : Jun 20, 2023 03:31 pm IST

इस पूरे घोटाले में कई डॉक्टर हैं जिनमें हृदय रोग विशेषज्ञ सहित बाल रोग विशेषज्ञ और सर्जन शामिल हैं। जो लोग डॉक्टर नहीं हैं, वे स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब संचालित करने के लिए डॉक्टर के नाम से लाइसेंस प्राप्त करते हैं।

doctor- India TV Hindi
इस पूरे घोटाले में कई डॉक्टर हैं जिनमें हृदय रोग विशेषज्ञ सहित बाल रोग विशेषज्ञ और सर्जन शामिल हैं Image Source : FILE PHOTO

आगरा: एक डॉक्टर के नाम पर मेरठ, कानपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में लगभग 83 अस्पताल रजिस्टर्ड हैं। यह खुलासा तब हुआ, जब अस्पताल और क्लीनिक के लाइसेंस नवीनीकरण आवेदनों की जांच की गई। अधिकारियों ने कहा कि आगरा और उसके आसपास लगभग 449 चिकित्सा सुविधाओं को 15 डॉक्टरों द्वारा 'अवैध रूप से सेवा' देते पाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा, इन डॉक्टरों को नोटिस भेजा गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, जो लोग डॉक्टर नहीं हैं, वे स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब संचालित करने के लिए डॉक्टर के नाम से लाइसेंस प्राप्त करते हैं।

इस साल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के आदेश के बाद घोटाला सामने आया। इस पूरे घोटाले में कई डॉक्टर हैं जिनमें हृदय रोग विशेषज्ञ सहित बाल रोग विशेषज्ञ और सर्जन शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, 2022-23 के दौरान 1,269 चिकित्सा केंद्र रजिस्टर्ड किए गए थे। इनमें से 494 अस्पताल, 493 क्लीनिक, 170 पैथोलॉजी लैब, 104 डायग्नोस्टिक सेंटर, सात सैंपल कलेक्शन सेंटर और एक डायलिसिस सेंटर थे।

स्वास्थ्य विभाग ने अब तक साल 2023-24 के 570 अस्पतालों व क्लीनिकों के पंजीयन आवेदनों के सत्यापन के बाद नवीनीकरण कराए हैं। अधिकारी ने कहा, अलग-अलग मामलों में, लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन करने वाले अस्पतालों और क्लीनिकों ने प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ, अग्नि सुरक्षा मानदंडों के अनुपालन और चिकित्सा अपशिष्ट के निपटान से संबंधित आवश्यक विवरण उपलब्ध नहीं कराया है। बेड क्षमता और अन्य सुविधाओं के बारे में दी गई जानकारी भी संदिग्ध है। (इनपुट- IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।