1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. युवक को सोशल मीडिया पर तमंचा लहराना पड़ा भारी, झांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

युवक को सोशल मीडिया पर तमंचा लहराना पड़ा भारी, झांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 08, 2026 01:37 pm IST,  Updated : Jun 08, 2026 01:38 pm IST

झांसी से बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक का माफी मांगते हुए वीडियो भी सामने आया है।

Jhansi Police- India TV Hindi
तमंचा लहराता युवक और झांसी पुलिस Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर लगातार लगाम लगाने की कवायद जारी है। इस बीच झांसी में सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर दबंगई दिखाने वाले एक युवक को पुलिस ने कड़ा सबक सिखाया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखा दिया है। पुलिस ने ये एक्शन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद लिया है, जिसमें युवक कार में बैठकर अवैध तमंचा लहराता नजर आ रहा है। 

तमंचा लहराते हुए बनाया वीडियो

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में नजर आ रहे युवक की पहचान अमित वर्मा के रूप में हुई है।  गिरफ्तारी के बाद युवक का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उसके हावभाव बदले नजर आए। इस वीडियो में वह हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया।

जानकारी के मुताबिक, ये मामला झांसी के मोठ थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक कार के अंदर बैठकर तमंचे को लोड और अनलोड करता नजर आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। कई लोगों ने इस वीडियो पर सवाल उठाए और इसे कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली हरकत करार दिया। इसके बाद वीडियो पुलिस तक पहुंचा, जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें पता चला कि आरोपी का नाम अमित वर्मा है, जो मोठ का निवासी है।

गिरफ्तारी के बाद आया माफी मांगते हुए वीडियो 

पुलिस की गिरफ्त में आते ही युवक की दबंगई धरी रह गई। गिरफ्तारी के बाद युवक वीडियो एक वीडियो में अपनी हरकत के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दिया। साथ ही भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने की बात कही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जेल भेज दिया है। झांसी पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के लिए किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करने और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस सख्ती को जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में बड़ी चेतावनी माना जा रहा है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

रिपोर्ट: आकाश राठौर

यह भी पढ़ें 

राम मंदिर चढ़ावे में गबन के आरोपों पर चंपत राय ने दिया जवाब, अखिलेश ने कहा- "स्पष्टीकरण ही स्पष्ट नहीं"

यूपी: हाईटेक चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, Audi कार से वारदात को अंजाम देने जाते थे, पुलिस ने 77 लाख का माल बरामद किया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।