1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नई नवेली दुल्हन ने पति को भेजा पकौड़ी लेने, वापस लौटा तो बस स्टैंड से गायब हुई पत्नी; कहां गई वो?

नई नवेली दुल्हन ने पति को भेजा पकौड़ी लेने, वापस लौटा तो बस स्टैंड से गायब हुई पत्नी; कहां गई वो?

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Mar 12, 2026 08:33 pm IST,  Updated : Mar 12, 2026 08:33 pm IST

मुरादाबाद के पास बिलारी बस स्टैंड पर एक चौंका देने वाला मामला सामने आया, जहां नवविवाहिता अपने पति से पकौड़ी की डिमांड की और इसके बाद अचानक गायब हो गई।

नवविवाहिता की फाइल...- India TV Hindi
नवविवाहिता की फाइल फोटो। Image Source : FREEPIK/REPORTER INPUT

मुरादाबाद: पति के साथ घर जाने के लिए बस स्टैंड से नवविवाहिता के अचानक गायब होने का मामला सामने आया है। पति नवविवाहिता की डिमांड पर पकौड़ी लेने गया था वापस आया तो वो गायब थी। फिलहाल पति ने पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने का शक जताते हुए संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला?

मामला थाना बिलारी बस स्टैंड का है। जानकारी के अनुसार जिला अमरोहा के थाना हसनपुर के गांव ओसामाफी के पीतम सिंह की शादी 1 दिसंबर 2025 को जिला रामपुर जिले के थाना सैफनी क्षेत्र के गांव सागरपुर की रिमझिम (18) के साथ हुई थी। होली पर रिमझिम करीब एक हफ्ते पहले अपने मायके आ गई थी। पति पीतम सिंह 9 मार्च को रिमझिम को विदा कराकर वापस अपने घर ला रहा था। दोनों बस से सैफनी से पहले बिलारी पहुंचे और बिलारी से मुरादाबाद जाने के लिए बस में बैठना था। इससे पहले रिमझिम ने पकौड़ी खाने की डिमांड की तो पीतम उसके लिए पकौड़ी लेने चला गया लेकिन जब वो वापस आया तो पत्नी रिमझिम गायब थी।

पत्नी ने साफ कहा था- अपने सामने ही गर्म करवाकर लाना

काफी देर खोजने के बाद पति द्वारा पत्नी के गायब होने की सूचना थाने में दी गई। पीतम सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि 9 मार्च को अपनी पत्नी रिमझिम को विदा कराकर लाया। दोपहर करीब 2 बजे बिलारी बस स्टैंड पर पहुंचे तब रिमझिम ने पीतम से पकौड़ी खाने की इच्छा जताई। उसने ये भी कहा कि पकौड़ी अपने सामने ही गर्म करवाकर और अच्छी तरह से सिकवा कर लाना। इस पर वह पकौड़ी लेने चला गया। कुछ देर बाद वह पकौड़ी लेकर लौटा तो उसकी पत्नी वहां से गायब थी। वह बिना बताए ही चली गई और वापस नहीं लौटी।

पत्नी के बस स्टैंड पर नहीं मिलने पर पीतम ने तुरंत उसे फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पीतम ने वहां मौजूद अन्य यात्रियों से  पूछताछ की। लेकिन कुछ पता नहीं चला।

प्रेमी संग भागने का शक

पीतम सिंह ने तहरीर में रिमझिम का पूरा हुलिया बताते हुए शक जताया है कि उसकी पत्नी रिमझिम रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के गांव सागरपुर निवासी इमरान नामक युवक के साथ चली गई है। पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर रिमझिम की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। मामले की जांच थाना बिलारी के उपनिरीक्षक को सौंपी गई है, महिला की तलाश शुरू कर दी गई है।

(रिपोर्ट- राजीव शर्मा)

यह भी पढ़ें-

सूरत में मंदिर के पास मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी, कंधे पर बोरा लेकर जा रहा बेटा CCTV में कैद

'वो तुम्हें छोड़ देगा', दुल्हन को आया कॉल, फिर मैसेज में दिखा कुछ ऐसा कि मंडप में ही टूट गई शादी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।