1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इस तारीख को राहुल की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, खरगे ने भेजा है निमंत्रण

इस तारीख को राहुल की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव, खरगे ने भेजा है निमंत्रण

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 06, 2024 09:12 pm IST,  Updated : Feb 06, 2024 09:16 pm IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस वक्त भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। ये यात्रा 16 फरवरी को उतत्र प्रदेश में प्रवेश करेगी। चंदौली के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में राहुल गांधी की जनसभा आयोजित की जाएगी।

राहुल के साथ दिखेंगे अखिलेश।- India TV Hindi
राहुल के साथ दिखेंगे अखिलेश। Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। ये यात्रा जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी प्रवेश करने वाली है। बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी दलों के इंडी अलायंस में समाजवादी पार्टी भी सहयोगी दल है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में फायदा भुनाने के लिए राहुल की यात्रा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी आमंत्रित किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश पहुंचने पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को निमंत्रण पत्र भेजा है।

यहां आयोजित होगी जनसभा

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को उतत्र प्रदेश में प्रवेश करेगी। चंदौली के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में राहुल गांधी की जनसभा आयोजित की जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने इसी जनसभा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव को भी आमंत्रित किया है। 

अखिलेश यादव ने दिया बयान

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बधाई देते हुए राहुल की न्याय यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार किया है। उन्होंने 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के पश्चात अमेठी या रायबरेली में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी है। अखिलेश ने कहा है कि आशा है ये ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ उप्र में प्रवेश करके PDA की रणनीति से जुड़ेगी और हमारे ‘सामाजिक न्याय’ और ‘परस्पर सौहार्द’ के आंदोलन को और आगे ले जाएगी।

अखिलेश ने जताई थी नाराजगी

कुछ दिनों पहले अखिलेश यादव से भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया था। हालांकि, अखिलेश ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि कई बड़े-बड़े आयोजन होते रहते हैं, लेकिन हमें निमंत्रण ही नहीं मिलता है। उन्होंने कहा था कि मुश्किल तो यह है कि कई बड़े आयोजन होते हैं, लेकिन हम लोगों को निमंत्रण ही नहीं मिलता, तो हम अपने आप क्या ही निमंत्रण मांगे। 

ये भी पढ़ें- सपा-भाजपा के सभी विधायक एक साथ करेंगे रामलला के दर्शन! दिन-तारीख तय; हो गई सारी व्यवस्था

INDI अलायंस से अलग होंगे जयंत चौधरी, BJP की तरफ से RLD को 3-4 सीटों का ऑफर- सूत्र

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।