1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पकड़ा गया माफिया अतीक के बेटे का 'पक्का' बमबाज दोस्त, उसका दरोगा बनकर धमकाने का भी है दिलचस्प किस्सा

पकड़ा गया माफिया अतीक के बेटे का 'पक्का' बमबाज दोस्त, उसका दरोगा बनकर धमकाने का भी है दिलचस्प किस्सा

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jan 31, 2026 01:58 pm IST,  Updated : Jan 31, 2026 01:58 pm IST

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद के बेटे का दोस्त जीशान जो कभी नकली दरोगा बनकर लोगों को धमकाता था उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसका पूरा किस्सा बड़ा ही दिलचस्प है।

atiq son friend arrest- India TV Hindi
प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक के मोहल्ले के गुंडे को पकड़ा। Image Source : REPORTERS INPUT

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज की करेली पुलिस ने नकली दरोगा के नाम से मशहूर चकिया के जीशान जाकिर  को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल देर रात करेली के अकबरपुर में दो पक्षों मे झगड़ा हुआ था, जिसमें एक पक्ष की तरफ से जीशान भी पहुंचा था और तमंचा लहराकर लोगों को धमका रहा था। तभी किसी ने करेली थाने के प्रभारी को सूचना दे दी। जीशान, माफिया अतीक अहमद के मोहल्ले का ही है। जानें प्रयागराज का ये पूरा मामला।

बमबाज जीशान के पास से तमंचा-कारतूस बरामद

बता दें कि प्रयागराज पुलिस ने घेरकर जीशान को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। जीशान पर इससे पहले भी फायरिंग और बमबाजी के कई केस दर्ज हैं। ACP राजकुमार मीणा ने बताया कि इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसमें जो भी शामिल रहा होगा पुलिस उस पर एक्शन लेगी।

अतीक के बेटे अली से है गहरी दोस्ती

गौरतलब है कि जीशान माफिया प्रयागराज के चकिया में अतीक अहमद के गढ़ चकिया का रहने वाला है। अतीक के बेटे अली से इसकी काफी गहरी दोस्ती थी। इससे पहले भी इसने रंगदारी के लिए कई लोगों पर हमला और बमबाजी करके इलाके में अपना दबदबा बनाने की कोशिश की थी। कुछ साल पहले ये प्रयागराज के घूरपुर इलाके में दरोगा की वर्दी पहनकर कुछ लोगों को धमकाने गया था। हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

जीशान को है अतीक के करीबियों का संरक्षण

जान लें कि जीशान को माफिया अतीक के कुछ करीबी प्रॉपर्टी डीलर संरक्षण दे रहे थे ताकि वो जमीन के लिए लोगों को डरा-धमका सकें। इस मामले में ACP राजकुमार मीणा ने बताया कि पकड़े गए युवक पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इसके और साथियों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

गाजियाबाद में डबल मर्डर से हड़कंप, ढाबे पर खाना देरी से परोसने को लेकर हुआ विवाद

बेटा नहीं होने पर की पत्नी की हत्या, चेहरा भी कुचला, फिर बोरे में शव भरकर नाले में फेंका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।