1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या में रामपथ पर ठेला लगाने वालों की आई शामत, पुलिस ने महिला को मार दिया थप्पड़; VIDEO

अयोध्या में रामपथ पर ठेला लगाने वालों की आई शामत, पुलिस ने महिला को मार दिया थप्पड़; VIDEO

 Published : Apr 03, 2025 11:57 am IST,  Updated : Apr 03, 2025 12:00 pm IST

रामनगरी में नगर निगम के प्रवर्तन दल ने रामपथ पर ठेला लगाने वालों पर जमकर लाठियां भांजी। क्षीरेश्वर नाथ मंदिर के सामने हुई इस कार्रवाई में उन्होंने वहां सामान बेच रही महिला को थप्पड़ भी मार दिया।

ayodhya police- India TV Hindi
पुलिसवाले ने महिला को मारा थप्पड़। Image Source : INDIA TV

रामनगरी अयोध्या में रामपथ के किनारे बने फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं। अयोध्या नगर निगम के प्रवर्तन दल ने यहां ठेले लगाने वालों को डंडा लेकर दौड़ाया। यही नहीं, उन्होंने रामपथ पर सामान बेच रही महिला को थप्पड़ भी मारा। बता दें कि नगर निगम का प्रवर्तन दल व स्थानीय पुलिस रामनवमी मेले को लेकर राम पथ को खाली करवा रही है। इसके तहत अयोध्या धाम के क्षीरेश्वर नाथ मंदिर के सामने यह कार्रवाई की गई है।

दरअसल, रामपथ के किनारे फुटपाथ पर पैदल चलने वालों के लिए बनाया गया है। अब लोग इस पर ठेले लगा रहे हैं और वहां आने वाले ग्राहक अपनी मोटरसाइकिल फुटपाथ पर खड़ा करते हैं इससे वहां भीड़ हो जाती है। इसीलिए अब नगर निगम कार्रवाई कर रहा है।

देखें वीडियो-

रामपथ पर चलाया बुलडोजर

6 महीने पहले भी अयोध्या नगर निगम ने रामपथ के किनारे बने फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया था। तब उन्होंने फुटपाथ पर खड़ी मोटरसाइकिलों का भी चालान काट दिया था। वाहन मालिकों से 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया था। सहादतगंज से लता चौक तक बने 13 किलोमीटर रामपथ के किनारे बने फुटपाथ को खाली करवाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया था। इससे पहले प्रशासन लगातार लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिये चेतावनी दे रहा था। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन लिया।

(रिपोर्ट- अखंड)

यह भी पढ़ें-

अयोध्या: राम मंदिर परिसर में लगने जा रहीं 2 नई प्रतिमाएं, जानें अब और किसके दर्शन मिलेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।