1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: 23 महीने से सीतापुर जेल में बंद आजम खान की कल सुबह होगी रिहाई, बसपा में जाने की अटकलें

यूपी: 23 महीने से सीतापुर जेल में बंद आजम खान की कल सुबह होगी रिहाई, बसपा में जाने की अटकलें

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Sep 22, 2025 07:08 pm IST,  Updated : Sep 22, 2025 09:12 pm IST

सीतापुर जेल में 23 महीने से बंद आजम खान की कल सुबह रिहाई होगी। वैसे तय तारीख आज थी लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से देरी हुई। उनके बसपा ज्वाइन करने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

जेल से रिहा होंगे आजम खान- India TV Hindi
जेल से रिहा होंगे आजम खान Image Source : FILE PHOTO AND REPORTER

सीतापुर: सीतापुर से आजम खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कल यानी मंगलवार को आजम खान 23 महीने के बाद सीतापुर जेल से रिहा होगे। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब सात बजे आजम खान की जेल से रिहाई होगी। वैसे तो आजम खान को आज ही रिहा होना था लेकिन रिहाई परवाना देर से आने के कारण आज रिहाई नहीं हो सकी। आजम खान की रिहाई को लेकर जेल प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

सपा ने भाजपा पर लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आज़म खान को मिली ज़मानत पर पार्टी नेता रविदास मेहरोत्रा ​​ने कहा, "काफी समय से जेल में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री आज़म खान को अब हाईकोर्ट से सभी मामलों में ज़मानत मिल गई है। आज रात या कल सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया जाएगा। भाजपा सरकार ने झूठे मुकदमे लगाकर उन्हें लंबे समय तक जेल में प्रताड़ित किया। पूर्व सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री और कई बार विधायक रहने के बावजूद उन्हें जेल में क्लास बी की सुविधा भी नहीं दी गई..."

बसपा में जाने की अटकलें तेज


उधर, बसपा के कई पदाधिकारी सीतापुर जेल पहुंचे हैं। इससे आजम खान के बसपा में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों का कहना है कि 9 अक्टूबर को लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती बड़ा सम्मेलन करने वाली हैं। उसी दिन आजम बसपा में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले बलिया के रसड़ा विधानसभा से बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि आजम खान बसपा में शामिल होते हैं, तो उनका स्वागत है। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। 

(सीतापुर से मोहित मिश्र की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:
यूपी से बड़ी खबर, पुलिस रिकॉर्ड्स और सार्वजनिक स्थलों पर जाति के उल्लेख पर रोक, आदेश जारी
बसपा में शामिल होने को लेकर आजम खान की चर्चाएं तेज, जानिए क्या कहा मायावती के करीबी ने?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।