1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बसपा में शामिल होने को लेकर आजम खान की चर्चाएं तेज, जानिए क्या कहा मायावती के करीबी ने?

बसपा में शामिल होने को लेकर आजम खान की चर्चाएं तेज, जानिए क्या कहा मायावती के करीबी ने?

 Published : Sep 21, 2025 10:22 pm IST,  Updated : Sep 21, 2025 10:31 pm IST

आजम खान समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक हैं। इन दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान के बीच दूरियां चल रही हैं। वहीं, अब आजम खान के बसपा ज्वाइन करने को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं हैं।

सपा नेता आजम खान- India TV Hindi
सपा नेता आजम खान Image Source : PTI

समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान के बसपा में शामिल होने को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मायावती के सबसे करीबी और बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। 

आजम आए तो बसपा को मिलेगी मजबूती- उमाशंकर सिंह

उमाशंकर सिंह ने कहा, 'बसपा में आजम खान का स्वागत है। आजम खान आए तो बसपा बिल्कुल मजबूत होगी। मायावती जी ने अपने कार्यकाल में माइनॉरिटी समाज से नसीमुद्दीन सिद्दीकी को 22-22 विभाग दिया था। यह सब लोग देख रहे हैं। आजम खान मायावती जी पर भरोसा जाता रहे हैं, तो वह भरोसा करने लायक भी हैं। उनको लगता है यहां न्याय होगा।' 

आजम की पत्नी ने बसपा के किसी बड़े नेता से की मुलाकात!

आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा की बसपा के किसी बड़े नेता से मुलाकात करने पर बसपा में शामिल होने वाले कयासों पर उमाशंकर सिंह ने ये बयान दिया है। उमाशंकर सिंह ने कहा मुझे आजम खान की पत्नी की बसपा के किसी नेता से मुलाकात या बसपा में शामिल होने के खबरों की जानकारी नहीं है, लेकिन अगर आजम खान बसपा में शामिल होते हैं तो एक वोट जुड़ता है, तो मजबूत तो होना ही है।

 पार्टी में हर एक व्यक्ति का स्वागत

बसपा विधायक ने कहा कि वो पार्टी में आएं उनका स्वागत है। हर एक व्यक्ति का स्वागत करेंगे। पहले उनको आने तो दीजिए। अभी बसपा सुप्रीमो से मुलाकात की हमें कोई खबर नहीं है।

2027 में बनने जा रही बसपा की सरकार- उमाशंकर सिंह

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा, 'आजम खान मायावती जी पर भरोसा जाता रहे हैं तो मायावती जी भरोसा करने लायक भी हैं। 2027 में बसपा यूपी में सरकार बनाने जा रही है।' 

रिपोर्ट- अमित कुमार

ये भी पढ़ें:  कानपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में घुसे चूहे, मचा हड़कंप, सर्च ऑपरेशन शुरू, डी-बोर्ड किए गए सभी यात्री-VIDEO

मुख्तार के छोटे बेटे उमर अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट; दो दिन पहले ही मिली थी जमानत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।