Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. घर में घुसकर आरोपी ने नाबालिग से किया रेप, खेत से लौटे पिता तो रह गए सन्न

घर में घुसकर आरोपी ने नाबालिग से किया रेप, खेत से लौटे पिता तो रह गए सन्न

Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1 Published : Feb 10, 2025 12:00 am IST, Updated : Feb 10, 2025 12:03 am IST

बदायूं में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने रविवार तड़के लड़की के घर में घुसकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कादर चौक क्षेत्र से रेप जैसे घिनौने अपराध का एक मामला सामने आया है। एक युवक पर एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना शनिवार देर रात की है, जब लड़की के पिता खेत की रखवाली करने गए हुए थे। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक लवलेश ने रविवार तड़के लगभग चार बजे लड़की के घर में घुसकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

पिता ने आरोपी को भागते हुए देखा

जब लड़की के पिता घर लौटे, तब उन्होंने आरोपी को मौके से भागते हुए देखा। इसके बाद पीड़िता के पिता ने तुरंत थाने जाकर पुलिस को इस मामले की शिकायत दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, पॉक्सो एक्ट और दलित अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी लवलेश की तलाश शुरू कर दी है।

36 मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

वहीं, उत्तर प्रदेश की एक अन्य खबर में आगरा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को मृत घोषित करवा दिया था। आगरा पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी 36 आपराधिक मामलों में वांछित था। आरोपी देव उर्फ जयदेव ने गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को दस्तावेजों में मृत घोषित करवा रखा था। उसे शनिवार को आगरा के अछनेरा इलाके से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें-

नाबालिग से रेप के आरोप में गया जेल, रिहा होकर आया तो पीड़ित परिवार को देने लगा धमकी

'मृत' अपराधी को पुलिस ने पकड़ा, 36 आपराधिक मामलों में था आरोपी

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement