1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं हत्याकांड: आरोपी जावेद को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा, साजिद का हो चुका एनकाउंटर

बदायूं हत्याकांड: आरोपी जावेद को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा, साजिद का हो चुका एनकाउंटर

 Published : Mar 22, 2024 06:35 pm IST,  Updated : Mar 22, 2024 06:35 pm IST

बदायूं हत्याकांड में पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी है। जावेद के बयानों और खुलासों पर भी पुलिस जांच कर रही है। हालांकि अभी तक हत्या की कोई पक्की वजह सामने नहीं आई है।

Uttar Pradesh, Badaun, Badaun massacre- India TV Hindi
जावेद को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा Image Source : फाइल

बदायूं : बदायूं हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी जावेद को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं एक अन्य आरोपी का पुलिस ने मंगलवार को एनकाउंटर में ही ढेर कर दिया था। वहीं जावेद को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ में जावे दने कई बड़े खुलासे किए थे। उसने हत्या की संभावित वजहों का भी खुलासा किया था। जावे दने बताया था कि साजिद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और वह घटना वाले दिन सुबह से ही परेशान नजर आ रहा था।

सुबह से ही परेशान था साजिद- जावेद 

उसने बताया कि घटना वाले दिन वह दोनों हर रोज की तरह 8-8:30 पर दुकान पर आ गए थे। उस दिन साजिद थोड़ा गुमसुम सा लग रहा था। 10 बजे साजिद ने कहा उसे कुछ दिक्कत आ रही है। वह डॉक्टर के यहां जा रहा है। इसके बाद वह 1.30 बजे आया। पूछताछ में मालूम हुआ कि साजिद बचपन से बहुत बीमार रहता था। साजिद को कई पीर बाबाओं को भी दिखाया गया था। जावेद ने पुलिस को बताया कि साजिद जब 10 साल का था, तब से ही उसे कई दिक्कत आ रही थीं। वह बहुत एग्रेसिव हो जाता था।

'दिन में साजिद के हाथ में देखा था चाक़ू'

जावेद ने बताया एग्रेसिव होकर एक बार उसने चूहा मारने वाली दवाई भी खा ली थी। जावेद ने खुलासा किया कि साजिद के हाथ में 05.30 बजे एक चाकू देखा था। वहीं पुलिस ने चाकू के दुकानदार से साजिद की पहचान करवा ली है। इसके बाद साजिद विनोद के घर गया और छत पर खून के कपड़ो में दिखा तो ये डर गया और फिर वह और साजिद वहां से भाग गए। इसके बाद पुलिस ने साजिद का पीछा शुरू किया और वह एनकाउंटर में मारा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।