1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं हत्याकांड: आखिर क्यों घर में घुसा था आरोपी साजिद, कैसे बचा आखिरी बेटा? चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी

बदायूं हत्याकांड: आखिर क्यों घर में घुसा था आरोपी साजिद, कैसे बचा आखिरी बेटा? चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 20, 2024 08:47 am IST,  Updated : Mar 20, 2024 02:11 pm IST

इस भयानक हत्याकांड में पीड़ित परिवार के छोटे बच्चे पीयूष की जान बच गई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी साजिद ने छोटे बच्चे पीयूष पर भी हमले की कोशिश की। पीयूष ने कहा कि हम तो उनके यहां कटिंग कराने जाते थे।

बदायूं हत्याकांड।- India TV Hindi
बदायूं हत्याकांड। Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चों की जघन्य हत्या ने सभी को हैरान कर के रख दिया है। किसी के घर में घुसकर और छत पर जाकर बच्चों की हत्या ने लोगों के मन में कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। बता दें कि साजिद नामक शख्स पर पड़ोसी विनोद के घर में जाकर उसके दो बच्चों आयुष और आहान की खौफनाक तरीके से हत्या का आरोप है। आरोपी साजिद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। वहीं, इस हमले में परिवार का तीसरा बच्चा पीयूष घायल हो गया है। अब पीयूष ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। 

किस मकसद से घर में घुसा था साजिद?

पीड़ित परिवार का कहना है साजिद उनके घर के अंदर आया और 5000 रुपए मांगे कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है और अस्पताल में है। बच्चों की मां संगीता ने अपने पति विनोद को कॉल किया तो उन्होंने कहा- पड़ोसी है दे दो 5000 कल दे देगा। इसके बाद साजिद से चाय का पूछा गया तो उसने हामी भरी और कहा कि अस्पताल जाने में एक दो घंटे हैं।

ऐसे दिया हत्या को अंजाम

आरोपी साजिद ने घर के बड़े बेटे आयुष को कहा कि मम्मी का पार्लर दिखा दो। वह उसे पार्लर के फर्स्ट फ्लोर फिर दूसरे फ्लोर पर ले गया। उसने लाइट बंद की और आयुष को चाकू से काटकर मार डाला। तभी छोटा बेटा आहान पानी लेकर ऊपर गया। साजिद ने उसे भी पकड़ा और मार डाला।

पीयूष ने कैसे बचाई जान?

इस भयानक हत्याकांड में पीड़ित परिवार के छोटे बच्चे पीयूष की जान बच गई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी साजिद ने छोटे बच्चे पीयूष पर भी हमले की कोशिश की। इस हमले में पीयूष को थप्पड़ लगा और अंगूठे में चाकू भी लगा। इसके बाद जैसे-तैसे पीयूष ने वहां से भाग के दरवाजा बंद कर लिया। आरोपी घर के जीने में चाकू लेकर थोड़ देर खड़ा रहा फिर वहां से भाग गया। पीयूष ने कहा कि हम तो उनके यहां कटिंग कराने जाते थे, कहते थे हम भैया बाल काट दो। 

साजिद का भाई भी था शामिल?

पुलिस ने अपनी बाईट में अब तक केवल साजिद का रोल बताया है पर परिवार का कहना है कि साजिद और जावेद दोनों भाई उनके घर आए थे। जानकारी के मुताबिक, हत्या के वक्त जावेद बाहर बाइक लेकर खड़ा था। पुलिस ने कहा है कि जावेद की तलाश जारी है क्योंकि परिवार ने उसपर भी घर आने का आरोप लगाया है। 

ये भी पढ़ें- पहले घर जाकर मांगी चाय, फिर मासूमों को उतारा मौत के घाट, पढ़ें बदायूं हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी

'44 साल का दिलजला आशिक'! इश्क में नाकाम हुआ तो बना दिया बम, पूरे आगरा में फैला दी दहशत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।