1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाहुबली नेता डीपी यादव के बेटे विकास ने रचाई शादी, पैरोल पर आया है बाहर; 25 साल कैद की काट रहा सजा

बाहुबली नेता डीपी यादव के बेटे विकास ने रचाई शादी, पैरोल पर आया है बाहर; 25 साल कैद की काट रहा सजा

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Amar Deep
 Published : Sep 05, 2025 06:43 pm IST,  Updated : Sep 05, 2025 06:43 pm IST

बाहुबली नेता डीपी यादव के बेटे विकास यादव ने गाजियाबाद में शादी रचा ली है। विकास यादव इन दिनों पैरोल पर बाहर निकला हुआ है। नीतीश कटारा हत्याकांड में वह 25 साल कैद की सजा काट रहा है।

विकास यादव ने हर्षिका यादव से रचाई शादी।- India TV Hindi
विकास यादव ने हर्षिका यादव से रचाई शादी। Image Source : REPORTER INPUT

यूपी में बाहुबली के रूप में जाने जाने वाले नेता डी पी यादव के बेटे विकास यादव ने शादी रचा ली है। उन्होंने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में हर्षिका यादव से शादी रचाई है। बता दें कि विकास यादव नीतीश कटारा हत्याकांड में सजा काट रहा है। फिलहाल विकास यादव अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल पर बाहर है। बता दें कि हर्षिका ने शिकोहाबाद से स्नातक की पढ़ाई की है और अब वह एमसीए कर रही है। नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में विकास यादव को दोषी पाया गया था, जिसके बाद उसे 25 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। 

जुलाई में हुई थी सगाई

साल 2002 के नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में 25 साल के कारावास की सजा काट रहे दोषी विकास यादव ने शुक्रवार को एक सादे समारोह में हर्षिका यादव के साथ विवाह किया। बता दें कि विकास यादव (54) ने हर्षिका यादव (28) से गाजियाबाद के राजनगर स्थित अपने आवास पर परिवार के लोगों की उपस्थिति में विवाह किया। उनकी सगाई जुलाई में हुई थी। बता दें कि विकास यादव उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता डी. पी. यादव का बेटा है और उसे नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में 25 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। 

जेल में बिता चुका 23 साल

दरअसल, जेल में 23 साल से ज्यादा समय बिता चुका विकास इन दिनों पैरोल पर बाहर है। विकास के चचेरे भाई विशाल यादव को भी कटारा के अपहरण और हत्या के जुर्म में सजा सुनाई गई थी। विकास अपनी बहन भारती यादव के कटारा के साथ कथित संबंधों के खिलाफ था और इसलिए उसने चचेरे भाई विशाल के साथ मिलकर नीतीश कटारा की हत्या कर दी थी। विकास यादव की पत्नी हर्षिका यादव ने शिकोहाबाद से स्नातक की पढ़ाई की है, तथा वह वर्तमान समय में एमसीए कर रही है। हर्षिका यादव के पिता उदयराज सिंह शिकोहाबाद में स्थित एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। (पीटीआई इनपुट्स के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।