उत्तर प्रदेश के बलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉक्टर मोबाइल के फ्लैश की रोशनी में मरीज का इलाज करते दिख रहे हैं। घटना मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। मोबाइल टॉर्च कि रोशनी में एक मरीज का इलाज करते हुए का वीडियो वायरल होने पर सीएमओ ने जांच टीम बैठा कर जांच का दिया निर्देश।
दरअसल दो मिनट 9 सेकेंड के एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मरीज का इलाज किया जा रहा है और वहां मौजूद मरीज के परिजन मोबाइल की टार्च जलाये हुए हैं।
टेक्निकल फॉल्ट के कारण नहीं चला जनरेटर
वायरल वीडियो मनियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां देर रात एक्सीडेंट में घायल मरीज का इलाज टॉर्च की रोशनी में हो रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी आनंद सिंह बलिया का कहना है कि मनियर में जो घटना हुई उसकी जानकारी हमको सुबह पता चली। वहां के जो प्रभारी हैं, उन्होंने बताया कि जनरेटर में तेल था, लेकिन टेक्निकल फॉल्ट होने की वजह से जनरेटर चालू नहीं हो पाया, उसी बीच मरीज आ गया। इस पूरे मामले में जांच कमेटी बनाई गई है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित ने बताई आपबीती
पीड़ित के बेटे ने बताया कि वह अपने पिता के साथ बाइक से जा रहा था। मनियर हनुमान मंदिर के पास स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता के पैर में गंभीर चोट लग गई। एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया। वह मनियर पीएचसी पहुंचे तो वहां कोई डॉक्टर नहीं था। अस्पताल में बिजली भी नहीं थी। ऐसे में मोबाइल की टॉर्च जला करके इलाज किया गया। अस्पताल में जनरेटर था, लेकिन खराब था। पिता के पैर में गंभीर चोट लगी है। हड्डी भी टूट गई है। ऐसे में उन्हें बलिया रेफर कर दिया गया।
(बलिया से अमित कुमार की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
एक पत्नी से मिलने और दूसरा बकरीद मनाने आया, लेकिन दोनों जेल चले गए! लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन
यूपी में कई जिलों के बीजेपी जिलाध्यक्ष बदले, राम सकल पटेल को मिली वाराणसी की कमान: देखें पूरी लिस्ट