1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक पत्नी से मिलने और दूसरा बकरीद मनाने आया, लेकिन दोनों जेल चले गए! लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन

एक पत्नी से मिलने और दूसरा बकरीद मनाने आया, लेकिन दोनों जेल चले गए! लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन

 Published : May 28, 2026 10:20 pm IST,  Updated : May 28, 2026 10:20 pm IST

लखनऊ में जिला बदर घोषित अपराधी बकरीद मनाने पहुंचा था कि पुलिस ने दबोच लिया। सारिख खान को यूपी गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 13 मई 2026 को जारी आदेश के अंतर्गत 6 महीने के लिए जिला बदर घोषित किया गया था।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI (FILE PHOTO)

यूपी की राजधानी लखनऊ में जिला बदर घोषित 2 व्यक्तियों को आदेश का उल्लंघन कर जिले की सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों आरोपी न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर चोरी-छिपे अपने घर लौट आए थे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

चोरी-छिपे घर आते-जाते थे दोनों

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में कनकहा मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम फत्तेखेड़ा निवासी मोहित कुमार और सारिख खान उर्फ शारिक, चोरी-छिपे अपने घर आते-जाते रहते हैं और इस समय गांव में मौजूद हैं। दोनों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तत्काल ग्राम फत्तेखेड़ा पहुंची, जहां मोहित कुमार के घर के बाहर दोनों आरोपी मौजूद मिले। 

बकरीद मनाने घर आया था सारिख

पूछताछ के दौरान सारिख खान ने बताया कि वह बकरीद का त्योहार मनाने घर आया था, जबकि मोहित कुमार ने कहा कि वह अपनी पत्नी से मिलने आया था। पुलिस ने बताया कि दोनों से बिना सक्षम अनुमति के जिले के बॉर्डर में प्रवेश करने के संबंध में पूछताछ की गई, जिस पर उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर माफी मांगी।

13 मई को किया था जिला बदर 

पुलिस के अनुसार, सारिख खान को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 13 मई 2026 को जारी आदेश के अंतर्गत 6 माह के लिए जिला बदर घोषित किया गया था। वहीं, मोहित कुमार को 17 दिसंबर 2025 को जारी आदेश के तहत जिला बदर किया गया था।

यह भी पढ़ें-

बकरे की कुर्बानी देने पहुंचे 'रबजान मियां' को आया हार्ट अटैक, मौके पर हुई मौत, परिवार में पसरा मातम-VIDEO

Video: पत्नी-बच्चों के सामने व्यक्ति को घसीट ले गया पार्क का गार्ड, अधिकारियों ने बताई हकीकत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।