1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दवा लेने जा रही दादी-पोती को डंपर ने कुचला, दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

दवा लेने जा रही दादी-पोती को डंपर ने कुचला, दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

 Published : Feb 20, 2024 04:37 pm IST,  Updated : Feb 20, 2024 04:40 pm IST

बाराबंकी में हुए इस हादसे में दादी गीता देवी और 3 वर्षीय मासूम पीहू की दर्दनाक मौत हो गई है। परिवार के दो सदस्यों की मौत हो जाने से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतका के पुत्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

road accident- India TV Hindi
सड़क हादसा Image Source : FILE PHOTO

यूपी के बाराबंकी जिले में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल पर सवार महिला और उसकी 3 वर्षीय पोती की मौत हो गई। बदोसराय थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला और उसकी पोती सड़क पर गिर पड़ी। डंपर दोनों को कुचलता हुआ निकल गया। पुलिस ने पीछा किया तो चालक करीब तीन किमी दूर डंपर छोड़कर भाग गया।

डंपर के पहिए के नीचे आ गईं दादी और पोती

बदोसराय थाना के SHO प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि रसूलपुर गांव निवासी योगेंद्र कुमार की पत्नी गीता देवी (50) सोमवार शाम अपनी पोती पीहू (3) की दवा लेने पड़ोसी रामसागर के साथ मोटरसाइकिल से मरकामऊ कस्बा जा रही थीं, तभी बदोसराय के पास रामनगर जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गीता देवी और पीहू सड़क पर गिरे और डंपर के पहिए के नीचे आ गए जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घर में मचा कोहराम

परिवार में दो मौत हो जाने से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतका के पुत्र संदीप की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। (भाषा)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।