1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाड़ कंपाने वाली ठंड और पेड़ के नीचे थैले में बंद नवजात बच्ची, चीखें सुन पहुंचे इंस्पेक्टर तो...

हाड़ कंपाने वाली ठंड और पेड़ के नीचे थैले में बंद नवजात बच्ची, चीखें सुन पहुंचे इंस्पेक्टर तो...

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Dec 22, 2025 08:37 am IST,  Updated : Dec 22, 2025 08:48 am IST

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक पीपल के पेड़ के नीचे एक बंद थैले में नवजात बच्ची मिली है। नवजात बच्ची ठंड से कांप रही थी और लगातार रो रही थी। समय रहते पुलिस वहां नहीं पहुंचती तो शायद बच्ची की जान भी जा सकती थी।

पेड़ के नीचे एक बंद...- India TV Hindi
पेड़ के नीचे एक बंद थैले में से नवजात के रोने की आवाज आ रही थी (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PIXABAY

यूपी के बरेली से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बारादरी थानाक्षेत्र में बंद थैले में कपड़े में लिपटा हुई एक नवजात बच्ची मिली। किसी ने नवजात बच्ची को थैले में बंद कर कड़ाके की ठंड में छोड़ दिया। अगर समय रहते पुलिस वहां नहीं पहुंचती तो शायद बच्ची की जान भी जा सकती थी। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका की इलाके में जमकर सराहना हो रही है।

जानें पूरा मामला

बारादरी थानाक्षेत्र में शनिवार रात लगभग 8 बजे इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय पुलिस टीम के साथ अपनी नियमित गश्त पर थे। दौरान रोहेलखंड चौकी के निकट एक पीपल के पेड़ के नीचे बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। पुलिस टीम जब वहां पहुंची तो देखा कि पेड़ के नीचे बंद थैले में नवजात शिशु कपड़े में लिपटा हुआ पड़ा है। नवजात बच्ची ठंड से कांप रही थी और लगातार रो रही थी। टीम ने बच्ची को थैले से निकाल कर तुरंत परमेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद‘चाइल्ड हेल्पलाइन 1098’ को सूचना दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम अस्पताल पहुंची तथा बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इंसानियत की मिसाल बनी पुलिस

इंस्पेक्टर धनंजय पांडे ने बताया कि रविवार को बच्चे को थाने के माध्यम से ‘चाइल्ड लाइन’ को सौंप दिया गया, जिसके बाद बच्चे को जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। समय पर इलाज मिलने से बच्ची की हालत में सुधार हुआ है और अब वह स्वस्थ बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर थोड़ी भी देर हो जाती तो बच्ची को गंभीर नुकसान हो सकता था। अस्पताल में बच्ची को गर्म कपड़े पहनाए गए। उसे दूध दिया गया और लगातार निगरानी में रखा जा रहा है।

CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब जांच में जुटी है कि नवजात बच्ची को वहां किसने छोड़ा। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही हाल ही में हुए प्रसव और अस्पतालों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि बच्ची के माता-पिता तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने कहा कि मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

UP पुलिस की गजब की क्रिएटिविटी! धुरंधर वाले रहमान डकैत के डायलॉग से ऐसे लगाई रीलबाजों की क्लास

यूपी: BJP विधायक ने जिस व्यक्ति को सौंपी व्हील चेयर, वो कैमरे के सामने ही उठकर चलने लगा, VIDEO हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।