1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामला, 5वें आरोपी का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामला, 5वें आरोपी का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Amar Deep
 Published : Sep 19, 2025 05:38 pm IST,  Updated : Sep 19, 2025 06:09 pm IST

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले में बरेली पुलिस ने पांचवें आरोपी को हाफ एनकाउंटर किया है। इस आरोपी ने दिशा पाटनी के घर की रेकी की थी।

5वें आरोपी का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर।- India TV Hindi
5वें आरोपी का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर। Image Source : REPORTER INPUT

बरेली: अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बरेली में पुलिस ने दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले पांचवें आरोपी का हाफ एनकाउंटर किया है। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। इस आरोपी ने दिशा पाटनी के घर की रेकी की थी। जानकारी के मुताबिक बरेली देहात के शाही थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल हुआ है। घटना के बाद आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए भी नजर आया।

अब तक पांच आरोपियों के खिलाफ एक्शन

बता दें कि दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में अब तक पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। इसमें से दो आरोपी एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं, तो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं अब एक अन्य आरोपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुआ है। बता दें कि दिशा पाटनी के घर पर बीते हफ्ते फायरिंग की घटना हुई थी। शूटरों ने 10 राउंड से ज्यादा गोलियां चलाई थीं। गोली चलाने वाले दो आरोपी बीते बुधवार को यूपी के गाजियाबाद में एनकाउंटर में मारे गए थे। वहीं अब आज सुबह इसी मामले में दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा गया है। 

माफी मांगता नजर आया आरोपी

वहीं एनकाउंटर के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी को पुलिस से माफी मांगते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में आरोपी घायल अवस्था में माफी मांगता नजर आ रहा है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा है। कुछ पुलिस वालों ने उसे पकड़ा हुआ था और इस दौरान वह लंगड़ाते हुए माफी मांग रहा था। आरोपी बार-बार कह रहा था कि अब वह यूपी में कभी नहीं आएगा, वह बाबा की पुलिस के सामने कभी नहीं आएगा। हाफ एनकाउंटर के बाद से यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- 

कानपुर में दृश्यम जैसा मर्डर, बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर की पिता की हत्या, लाश फेंकने ले गया 100 KM दूर

'पाकिस्तान में घर जैसा लगा...', सैम पित्रोदा के बयान से फिर शुरू हुआ हंगामा, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।