1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. होटल में डिनर के बाद महिला अधिवक्ता ने पति से ली कार की चाबी, एक्सीलेटर पर पैर रखते ही जो हुआ... देखें VIDEO

होटल में डिनर के बाद महिला अधिवक्ता ने पति से ली कार की चाबी, एक्सीलेटर पर पैर रखते ही जो हुआ... देखें VIDEO

 Published : Jul 28, 2025 05:46 pm IST,  Updated : Jul 28, 2025 05:47 pm IST

बरेली के रमाडा होटल में एक अनियंत्रित कार घुस गई। होटल के CCTV फुटेज में कार के घुसने और लोगों के भागने का पूरा दृश्य कैद हो गया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, शहर भर में चर्चा का विषय बन गया।

uncontrolled car entered ramada hotel- India TV Hindi
फेमस होटल के अंदर घुसी बेकाबू कार। Image Source : REPORTER INPUT

बरेली के नामचीन होटल रमाडा में शुक्रवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई एक कार अनियंत्रित होकर मेन गेट को तोड़ते हुए सीधे रिसेप्शन तक घुस गई। कार की टक्कर से वहां के शीशे चकनाचूर हो गए। घटना के वक्त गेट के पास खड़े 4 लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। कोई हताहत नहीं हुआ। होटल में कार घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता होने की बात कही। पुलिस के अनुसार कार महिला चला रही थी। 

मेन गेट के शीशे को तोड़ते हुए रिसेप्शन एरिया में जा घुसी कार

कार चला रही महिला अधिवक्ता, अपने डॉक्टर पति के साथ डिनर करने होटल आई थीं। खाना खाने के बाद वह होटल से वापस जा रहे थे। इसी बीच महिला ने कार की चाबी ली और चलाने की कोशिश की। कार चूंकि बैक गियर में थी, इस बात का महिला अधिवक्ता ने ध्यान नहीं दिया और गलती से एक्सीलेटर दबने पर वह बेकाबू हो गई। होटल के मेन गेट के शीशे को तोड़ते हुए कार सीधे रिसेप्शन एरिया में जा घुसी। इस दौरान होटल के गेट के अंदर और बाहर खड़े चार लोगों ने बमुश्किल कूदकर अपनी जान बचाई। 

देखें वीडियो-

वायरल वीडियो की पूरे शहर में चर्चा

होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। जैसे ही यह वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर आया, शहर भर में चर्चा का विषय बन गया। घटनास्थल पर पहुंचे बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था जिसकी वजह से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। 

घटना का एक और वीडियो आया सामने-

(रिपोर्ट- विकास साहनी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।