1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नहर में मिला महिला का सिर कटा शव, पहचान के लिए धड़ तलाशने में जुटी पुलिस

नहर में मिला महिला का सिर कटा शव, पहचान के लिए धड़ तलाशने में जुटी पुलिस

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 10, 2024 10:35 pm IST,  Updated : Mar 10, 2024 10:35 pm IST

यूपी के बिजनौर में एक महिला की सिर कटी लाश नहर में मिली है। महिला की उम्र 35 वर्ष के करीब बताई जा रही है। पुलिस महिला की पहचान का पता करने के लिए उसके कटे सिर का पता लगाने में जुटी है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला का सिर कटा शव नहर में मिला है। घटना बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र की है। घटना रविवार की है। माना जा रहा है कि महिला की उम्र 35 वर्ष के असपास थी। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसके किसी जानने वाले ने ही की है।

"पहचान छिपाने के लिए सिर अलग"

बिजनौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि शव नांगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सबलपुर बीतरा के पास नहर में पाया गया। उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि महिला की हत्या उसके किसी परिचित व्‍यक्ति ने ही की है और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काट दिया। उसकी पहचान का पता करने के लिए सिर का पता लगाने का प्रयास जारी है।"

मामले को सुलझाने के प्रयास जारी: पुलिस 

अधिकारी ने कहा, "हमने लापता लोगों के साथ महिला की फोटो हर थाने में भिजवा दी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की फील्ड यूनिट ने काम शुरू कर दिया है और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं।" अधिकारी ने कहा, "जांच जारी है और मामले को सुलझाने के प्रयास जारी हैं।" (इनपुट- IANS)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।