1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ की सड़कों पर बाइकर्स गैंग का तांडव, स्टंटबाजी में हुआ सड़क हादसा, वीडियो आया सामने

लखनऊ की सड़कों पर बाइकर्स गैंग का तांडव, स्टंटबाजी में हुआ सड़क हादसा, वीडियो आया सामने

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Avinash Rai
 Published : Jul 15, 2025 08:39 am IST,  Updated : Jul 15, 2025 09:03 am IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाइकर्स गैंग का तांड़व देखने को मिला है। दरअसल यहां स्टंटबाजी के चक्कर में सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं।

Bikers gang havoc on the streets of Lucknow road accident happened during stunt video surfaced- India TV Hindi
लखनऊ की सड़कों पर बाइकर्स गैंग का तांडव Image Source : INDIA TV

भारत में हर साल हजारों युवाओं की मौत सड़क हादसे में होती है। सड़क पर स्टंट करना हो या तेज रफ्तार से वाहन चलाना। इस तरह के हादसों में अक्सर लोगों की मौत हो जाती है। लेकिन इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बाइकर्स गैंग का तांडव देखने को मिला है। दरअसल यहां लखनऊ यूनिवर्सिटी रोड पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंट किया जा रहा था। कानून को ताक पर रखकर बाइकर्स खुलेआम तमाशा कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोग इस पूरी घटना का वीडियो भी बना रहे थे। ऐसे में बाइकर्स की बाइक आपस में ही भिड़ गई डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।

कौशांबी में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल

बता दें कि इससे पहले कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र से भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया था। दरअसल जो वीडियो सामने आया था, उसके मुताबिक, पांच युवकों ने एक बाइक पर सवार होकर ऐसा खतरनाक स्टंट किया कि सोशल मीडिया पर तहलका ही मच गया। लेकिन ये स्टंटबाजी अब इनके लिए भारी पड़ गई है, क्योंकि पुलिस ने इनके "हीरोपंती" के खेल पर फुल स्टॉप लगा दिया। दरअसल एक बाइक पर पांच-पांच लोग सवार थे और वो भी बड़े अटपटे तरीके से। बाइक को ड्राइव कर रहा युवक खड़े होकर बाइक चला रहा था, जबकि बाकी चार भी बाइक पर ऐसे लटके थे जैसे सर्कस के जोकर अपनी परफॉर्मेंस दे रहे हों।

पुलिस ने लिया एक्शन

इतना ही नहीं इन लड़कों में से एक तो बाइक पर दोस्तों की गोद में लेटा हुआ था। उन लड़कों का इरादा था इस तरह के वीडियो बनाकर वायरल होना। लेकिन सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, वैसे ही पुलिस की नजरों में भी ये आ गया। इसे बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि पुलिस ने स्टंटबाजों के गैंगलीडर तीर्थनाथ उर्फ रंगबाज को भी धर दबोचा। बता दें कि फिलहाल रंगबाज जेल की सलाखों के पीछे है। पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने और जानलेवा स्टंटबाजी के लिए इन लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।