1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बोल- 'दरगाह-मजार पर न जाएं हिंदू, जल्द ही मौलवी भी जलाभिषेक करेंगे'

बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बोल- 'दरगाह-मजार पर न जाएं हिंदू, जल्द ही मौलवी भी जलाभिषेक करेंगे'

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Nov 14, 2024 03:40 pm IST,  Updated : Nov 14, 2024 03:52 pm IST

लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने हिंदुओं को दरगाह और मजार पर न जाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जिनकों जाना है वे लोग मंदिरों में जाएं। उन्होंने कहा कि आगरा में कुछ मुस्लिम कलावा बांधकर मंदिर के अंदर जाते हैं और वहां जाकर टीका लगा करके लव जिहाद करते हैं।

लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर- India TV Hindi
लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर Image Source : INDIA TV

बागपत: अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले गाजियाबाद जिले के लोनी से बीजेपी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर ने बागपत में बड़ा बयान दिया हैं। नंदकिशोर गुर्जर ने कहा है कि हिंदुओं को दरगाह पर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि मजार /दरगाह में जिहादी दफ़न हैं। जिन्होंने महिलाओं पर जुल्म किया था। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर में आने वालों का सनातनी टेस्ट करने और मंत्र पढ़वाकर खतना की जांच करने की भी बात कही हैं। नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि अगर मंदिर में कोई संदिग्ध लगे तो उससे मंत्र बुलवाया जाए। यदि मंत्र ना बोल पाए तो फिर चेक किया जाए कि उसका खतना हुआ है या नहीं।

मुस्लिम भी हिंदू देवताओं को मानते हैंः गुर्जर

इतना ही नहीं बीजेपी विधायक ने यह भी कहा है कि मुस्लिम भी हिंदू देवताओं को मानते हैं और अरब में मुस्लिम मकेश्वर महादेव जलाभिषेक करते हैं और जल्द ही भारत में मौलवी भी जलाभिषेक करेंगे। भारत में सनातन धर्म बुलंद होगा। विधायक ने थूक और मूत्र जिहाद को बड़ी साजिश बताया और कहा कि इस मुद्दे पर मुस्लिम धर्मगुरुओं बोलती बंद रहती हैं। लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर ने यह बातें बागपत में कही। वह भाजपा के बागपत जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय के घर एक निजी कार्यक्रम में गए थे। 

यहां देखें वीडियो

बीजेपी विधायक ने कहा कि अगर हिंदू दरगाह पर जाकर माथा पटकता है तो उससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि ईश्वर एक है उसके रूप अलग है लेकिन दरगाह के अंदर तो जेहादी दबे हुए हैं। मौलियों ने कहा है तो हिंदुओं की आंख इस पर खुल गई। वहां न जाए। खाड़ी देशों में मुस्लिम भगवान महादेव की पूजा कर रहे हैं। भोलेनाथ को मुस्लिम भी मान रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि मौलवी में भगवान महादेव का अभिषेक करेंगे। पूरी दुनिया में सनातन का झंडा फहरेग।

लोनी में संदिग्ध लोगों की जांच कर रहे हैं कार्यकर्ता

गुर्जर ने कहा कि जिस तरह से मेरी विधानसभा लोनी में जूस में मूत्र मिलाया गया। हमारे विधानसभा में तो कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध लोगों की जांच शुरू कर दी है। जो दोषी होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। उनको पुलिस से पकड़वाया जाएगा।

हमारी मान्यताओं की संस्कृति का अपमान करेंगे उस समझौते में है आज पाकिस्तान के हालात है कि सब लोग मस्जिद से रह रहे हैं लेकिन यह जब मौलवी और यह जो कठ मुल्ले है स्टेटमेंट लगातार देते हैं कभी यह नहीं बोलते  किसी भी प्रकार का मूत्र मिल रहे हैं ठोक दे रहे हैं उनके खिलाफ एक माल भी नहीं बोलता है यह बहुत बड़ी साजिश है और आज दुनिया के अंदर चाहे इसी कंट्रीज के लोग हैं भारत जो है यह हिंदू की सदी दुनिया के अंदर होने जा रही है मौलवी वगैरा के चक्कर में पढ़ने की जरूरत नहीं है।

रिपोर्ट- पारस जैन, बागपत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।