1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: प्रयागराज में गायब हुई छात्रा की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली, लव एंगल आया सामने

यूपी: प्रयागराज में गायब हुई छात्रा की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली, लव एंगल आया सामने

 Reported By: Imran Laeek, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Mar 18, 2025 11:21 pm IST,  Updated : Mar 18, 2025 11:21 pm IST

यूपी के प्रयागराज में एक युवती का शव पेड़ से लटकता मिला जिससे सनसनी फैल गई है। भाई ने मोबाइल के लिए डांटा तो युवती घर से भाग निकली थी। लव एंगल सामने आया है, फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश- India TV Hindi
पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश

प्रयागराज के मऊआइमा के बेनीपुर गांव की एक बीए की छात्रा सरिता पटेल रविवार की सुबह लापता हो गई थी। उसका शव मंगलवार की दोपहर सोरांव के घोषड़ा बर्जी गांव के किनारे चिलबिल के पेड़ से लटकता मिला। मौके पर सोरांव पुलिस व मऊआइमा पुलिस भी पहुंची और शव को उतारकर जांच शुरू कर दी है। युवती का घर और घटनास्थल के बीच सात किलोमीटर का फासला है। मृतका का शव जमीन से करीब 15 फीट की ऊंचाई पर लटक रहा था। युवती की उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है, पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

परिजनों ने लगाया रेप के बाद हत्या का आरोप

सरिता क़ो गांव के लोगों ने 16 मार्च क़ो देखा था तब वह किसी के साथ फोन पर बात कर रही थी, उसके बाद वो नहीं दिखी। घर वालों के मुताबिक गांव का ही एक युवक उसको बार बार फोन करके परेशान करता था। परिवार वालों का कहना है कि उसी युवक ने सविता के साथ रेप के बाद हत्या करके उसके शव को पेड़ से लटका दिया है। इस मामले को लेकर सरिता के परिवार के लोगों ने काफ़ी हंगामा भी किया। परिजन उसकी लाश क़ो पेड़ से उतारने नहीं दे रहे थे। हालांकि काफ़ी समझाने के बाद परिवार के लोगों ने लाश क़ो उतरवाया और बॉडी क़ो पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा की सरिता की मौत कैसे हुई और उसके साथ रेप हुआ है या नहीं।

भाई ने डांटा था, घर छोड़कर चली गई थी युवती

सरिता के परिवार के शक के आधार पर सोरांव पुलिस ने एक युवक क़ो हिरासत मे लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले मे डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत का कहना पेड़ से लड़की की बॉडी बरामद हुई है। पुलिस परिवार और गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। डीसीपी ने बताया कि लड़की के कपड़े ठीक ठाक हैं, शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं और थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। पूछताछ में ये बात भी सामने आयी है कि उसके भाई ने उसे मोबाइल की वजह से डांटा था तभी से वो गायब थी बाकी पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।