1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या में शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने दूल्हे को लगाई लाखों रुपये की चपत, नकदी-जेवर लेकर फरार

अयोध्या में शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने दूल्हे को लगाई लाखों रुपये की चपत, नकदी-जेवर लेकर फरार

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Nov 29, 2025 04:46 pm IST,  Updated : Nov 29, 2025 04:54 pm IST

यूपी में एक दुल्हन शादी के तीसरे दिन ही दुल्हे को लाखों रूपये का चूना लगाया। दुल्हन नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई। दूल्हे ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

दुल्हन की तस्वीर- India TV Hindi
दुल्हन की तस्वीर Image Source : REPORTER

अयोध्या से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के मात्र तीसरे दिन दुल्हन लाखों रुपए के जेवर और नकदी लेकर ससुराल से फरार हो गई। दुल्हन सीसीटीवी में जाते हुए दिखाई पड़ रही है। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के सुजागंज चौकी अंतर्गत हयात नगर की बताई जा रही है। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

25 नवंबर को हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, हयात नगर निवासी रामतेज के बेटे मोहित शर्मा की शादी 25 नवंबर को मिल्कीपुर तहसील के खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव में धूमधाम से संपन्न हुई थी। विवाह के बाद परिवार खुशियों में डूबा हुआ था, लेकिन खुशी का यह माहौल तीसरे ही दिन मातम और चिंता में बदल गया। 

लाखों के जेवर, नगदी लेकर फरार

परिजनों ने बताया कि बीती रात सभी घर वाले सो रहे थे। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दुल्हन घर में रखे लाखों के जेवर, नगदी और कुछ कीमती सामान लेकर चुपचाप घर से निकल गई। सुबह उठने पर जब दुल्हन के कमरे में कोई नहीं मिला तो परिवार के होश उड़ गए। आसपास खोजबीन की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मामले की सूचना तुरंत रुदौली कोतवाली में दी गई। दूल्हे के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिसमें दुल्हन घर से बाहर जाती हुई दिखाई दी है। इसके आधार पर पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

दुल्हन के अचानक चले जाने से परिवार में गहरा सदमा है। लोगों का कहना है कि शादी के तीन दिन बाद इस तरह का कदम बेहद चौंकाने वाला है। पुलिस जांच जारी है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद की जा रही है।

रिपोर्ट- अखंड प्रताप सिंह, अयोध्या

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।