उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। एक मुस्लिम महिला ने अपने ही जीजा पर शादी का झांसा देकर 12 साल की उम्र से लगातार शारीरिक, मानसिक शोषण करने और विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस FIR दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
करीब 12 साल की उम्र में किया गया पीड़िता से गलत काम
जब पीड़िता महज 12 वर्ष की थी, तब उसके जीजा सोनू फरसाटारी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। उन तस्वीरों के बल पर आरोपी उसे लगातार डराता-धमकाता रहा। जब पीड़िता की शादी कहीं और हुई तो आरोपी ने उसकी शादी के महज 15 दिनों के भीतर ही वे तस्वीरें दिखाकर उसका घर तुड़वा दिया। घर टूटने के बाद आरोपी ने निकाह का झांसा देकर लगातार 15 सालों तक पीड़िता का शारीरिक शोषण किया। इस दौरान पीड़िता को करीब 8 बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया। विरोध करने पर पीड़िता को जानवरों की तरह पीटा जाता था, भूखा रखा जाता था और कमरे में बंद कर दिया जाता था। आरोपी ने पीड़िता की टांग तक तोड़ दी और बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए उसके ऊपर पेशाब तक किया।
अपनी बात उठाने पर की गई मारपीट, धमकी भी दी
हाल ही में जब पीड़िता ने अपने हक और समाज में सम्मान की मांग की तो मुख्य आरोपी सोनू, उसकी पत्नी आफरीन उर्फ सोनी और उसके बेटे अयान ने मिलकर पीड़िता के साथ गाली-गलौच की। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िता के गले में रस्सी डालकर उसे जान से मारने की कोशिश की गई। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर वह ज्यादा बोलेगी तो उसे कमरे में पंखे से टांग देंगे और पुलिस को इसे आत्महत्या का रूप बताकर केस रफा-दफा कर देंगे।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की आगे की कार्रवाई
पीड़िता ने अपने तहरीर में कहा कि ही उसके पास इस पूरी प्रताड़ना और मारपीट के वीडियो साक्ष्य के रूप में मौजूद हैं। पीड़िता ने बलिया पुलिस प्रशासन से न्याय और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR पंजीकृत कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
बलिया से अमित कुमार की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें
यूपी: 10 साल के दलित बच्चे से कुकर्म मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को मिली उम्रकैद की सजा
मदरसे में 14 साल के बच्चे से यौन शोषण का प्रयास, मौलाना का दोस्त है आरोपी; 10 छात्र हुए शिफ्ट