1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: उत्तर प्रदेश में एक और हादसा, हाथरस में ट्रक से टकराई बस, दो लोगों की मौत

Video: उत्तर प्रदेश में एक और हादसा, हाथरस में ट्रक से टकराई बस, दो लोगों की मौत

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jul 11, 2024 11:06 am IST,  Updated : Jul 11, 2024 02:09 pm IST

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से एक के बाद एक हादसे की खबरें सामने आ रही हैं। गुरुवार को एक और हादसा हाथरस में हुआ है। यहां एक ट्रक से बस की टक्कर हो गई जिसमें दो लोगों की मौत की खबर है।

यूपी के हाथरस में सड़क हादसा। - India TV Hindi
यूपी के हाथरस में सड़क हादसा। Image Source : ANI

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बीते कुछ समय से एक के बाद एक हादसे की खबरें सामने आ रही हैं। हर रोज प्रदेश में हादसों के कारण लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। पहले हाथरस में भगदड़ में 100 से अधिक की जान गई। फिर बुधवार को उन्नाव में बस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अब गुरुवार को राज्य के हाथरस में एक और बस हादसा हो गया और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। आइए जानते हैं इस हादसे के बारे में। 

कैसे हुआ हादसा?

गुरुवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस में थाना सिकंदराराऊ के टोली गांव के पास एक डबल डेकर बस की ट्रक से टक्कर हो गई है। हाथरस के डीएम आशीष कुमार ने बताया कि इस बस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और करीब 16 लोग घायल हैं। 

उन्नाव में हुआ था बड़ा हादसा

बुधवार को उन्नाव में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में डबल डेकर बस और दूध के कंटेनर में जोरदार भिड़ंत हो गई थी। हादसे में बस सवार 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। मृतकों में 14 महिलाएं, 3 पुरुष और एक बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि यह बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी।  

हाथरस में मची थी भगदड़

बीते 2 जुलाई को उत्तर प्रदेश के हाथरस के सिकंदराराऊ में सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी। सत्संग के दौरान भगदड़ के कारण 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए थे।

ये भी पढ़ें- महाकुंभ 2025 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी, अधिकारी बोले- पिछले डेढ़ साल से कर रहे हैं काम

पेपर लीक मामले में एक्शन, यूपी के दो विधायकों समेत 18 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।