1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ से बुकिंग कर सीतापुर में लूटी गई कार, पुलिस ने बरामद कर किया बड़ा खुलासा

लखनऊ से बुकिंग कर सीतापुर में लूटी गई कार, पुलिस ने बरामद कर किया बड़ा खुलासा

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 21, 2026 05:30 pm IST,  Updated : Jul 21, 2026 05:31 pm IST

लखनऊ से बुक की गई कार का लूटने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। जो आरोपी पकड़े गए हैं, उन पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और वे अमेठी और गोंडा के रहने वाले हैं।

The police revealed this after recovering the stolen car.- India TV Hindi
लूटी गई कार को बरामद कर पुलिस ने इसका खुलासा किया। Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कमलापुर थाना पुलिस ने लखनऊ से लूटी गई कार लूटकांड का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को लूटकांड में शामिल दो अंतर्जनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। पकड़े गए दोनों बदमाश अमेठी और गोंडा के रहने वाले हैं। दोनों बदमाशों आशीष और अजय पर लखनऊ, अयोध्या और बाराबंकी सहित अन्य जिलों में 10-10 मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। 

एसपी ने किया 20 हजार रुपये इनाम का ऐलान

पुलिस का कहना है कि बदमाशों से लूटी गई कार, तमंचा, चाकू सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। बदमाशों ने चालक से कार बुकिंग कराने के बाद उसे लूट लिया था। कमलापुर थाना पुलिस की इस सफलता पर एसपी अंकुर अग्रवाल ने 20 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया वह लोग कार लूटने के बाद सवारियों की तलाश करते थे। उन्हें गाड़ी में बैठाकर उनसे भी लूटपाट करते थे और घटना के बाद लूटी गई कार को छोड़कर वहां भाग जाते थे।

1400 रुपये में बुक की गई थी कार, चालक को मारपीट कर उसे लूट लिया

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि 18/19 जुलाई की रात बदमाशों ने कामता बस स्टैंड से कमलापुर जाने के लिए वैगनआर कार को 1400 रुपये में बुक कराया था। इसमें कमलापुर आने के बाद बदमाश कार को विक्रमपुर मार्ग पर ले गए और चालक से मारपीट करते हुए चाकू दिखाकर वैगनआर कार को लूट लिया था। इसका कमलापुर थाना पर मुकदमा दर्ज किया गया था। 

गश्त के दौरान पुलिस को दिखी लूटी गई कार, चालक के दस्तावेज भी बरामद

मामले की कमलापुर पुलिस विवेचना कर रही थी। एएसपी ने बताया कि कमलापुर पुलिस वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र गश्त कर रही थी, इस दौरान एक सफेद रंग की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने जब कार को रोककर तलाशी ली। उसमें अवैध तमंचा, कई कारतूस, चाकू सहित कार चालक के दस्तावेज बरामद हुए। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम आशीष अमेठी और अजय प्रताप सिंह गोंडा के रहने वाला बताया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की।

सीतापुर से मोहित मिश्रा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

मथुरा में 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटी, युवक की गई जान

ग्रेटर नोएडा में भीषण हादसा, नाले में गिरा ट्रक, शरीर में सरिया घुसने से चालक की दर्दनाक मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।