1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला बेहोश किया, रेप का बनाया वीडियो और करने लगा ब्लैकमेल; सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला बेहोश किया, रेप का बनाया वीडियो और करने लगा ब्लैकमेल; सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज

 Published : Sep 08, 2024 05:01 pm IST,  Updated : Sep 08, 2024 05:52 pm IST

उत्तर प्रदेश के मऊ में समाजवादी पार्टी के एक नेता के खिलाफ ने रेप का मामला दर्ज किया है। 18 साल की युवती ने सपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Samajwadi party leader, rape- India TV Hindi
समाजवादी पार्टी के नेता के खिलाफ रेप के आरोप में केस दर्ज Image Source : FILE

मऊ: अयोध्या में समाजवादी पार्टी के नेता पर लगे रेप के आरोप का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब सपा के एक और नेता पर रेप के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मामला यूपी के मऊ का है। मऊ जिले की पुलिस ने समाजवादी पार्टी के एक स्थानीय नेता एवं अधिवक्ता के खिलाफ 18 वर्षीय युवती से बलात्कार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। 

Related Stories

सपा नेता वीरेंद्र पाल के खिलाफ मामला दर्ज 

पुलिस अधिकारियों ने  बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर शनिवार को सपा नेता वीरेंद्र पाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ करीब एक साल से बलात्कार किया जा रहा था। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 351 (2) (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना), 123 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि से क्षति पहुंचाना) और 64(2) (एम) (बलात्कार के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 

रेप का वीडियो बना ब्लैकमेल करने का आरोप

युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वीरेंद्र पाल ने एक बार उसे मछली बाजार के रास्ते में सुनसान जगह पर अपनी कार में बैठाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ रेप किया तथा उसने रेप का वीडियो भी बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। 

चार लाख रुपये भी ऐंठ लिए

युवती का आरोप है कि इसके बाद वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा और उससे चार लाख रुपये भी ऐंठ लिए। लड़की ने यह भी आरोप लगाया है कि पाल उससे आखिरी बार 16 और 17 जुलाई को एक होटल में मिला था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। पिछली छह सितंबर को जब वह आरोपी के पास अपनी गाड़ी वापस मांगने गई तो उसने उसे बुरी तरह से पीटा, उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ( इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।