यूपी के विभिन्न जिलों में सम्प्रदाय विशेष द्वारा जुलूस प्रदर्शनों से अराजकता फैलाने की कोशिशों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सरकार हर उपद्रवी को कुचल देगी। सीएम योगी ने कहा कि दशहरा बुराई और आतंक के दहन का प्रतीक है, उपद्रवियों पर कार्रवाई के लिए यही सही समय है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को दो टूक निर्देश भी दिया कि उपद्रवियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई हो, कोई बच न सके।
CM योगी ने दिए क्या-क्या निर्देश दिए?
- उपद्रवी बचेंगे नहीं, कार्रवाई ऐसी होगी कि दोबारा अराजकता फैलाने की सोच नहीं सकेंगे।
- कानपुर, वाराणसी, मुरादाबाद सहित विभिन्न जिलों की घटनाओं पर नाराजगी, उपद्रवियों पर तुरंत एफआईआर, संपत्ति तक जांच के आदेश।
- हर उपद्रवी चिन्हित हो, वीडियो फुटेज व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से कोई भी बच न पाए।
- महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, छेड़खानी, चेन स्नेचिंग, एसिड अटैक पर थाने से लेकर पीआरवी तक जवाबदेही तय होगी।
- गरबा-डांडिया में बहरूपियों की घुसपैठ रोकें, मिशन शक्ति 5.0 को जमीन पर उतारें।
- ड्रोन से रेकी और चोरी की अफवाहों पर कड़ा एतराज, अफवाह फैलाने वालों की गिरफ्तारी व चौकीदारों की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश।
- जातीय संघर्ष भड़काने की कोशिशों पर पूरी तरह लगाम, मुख्यमंत्री ने कहा आदेशों का अक्षरशः पालन हो।
- दुर्गा पूजा व रावण दहन कार्यक्रमों में सुरक्षा सर्वोपरि, सुरक्षित ऊंचाई से अधिक बड़ी प्रतिमा न हो, विसर्जन के वैकल्पिक इंतजाम जरूरी।
- बूचड़खानों का औचक निरीक्षण करें पुलिस कप्तान, मानक अनुपालन सुनिश्चित करें।
- यूपी आईटीएस में उमड़ रहा लोगों का उत्साह, बोले मुख्यमंत्री, कोई जाम न हो, सुरक्षा पुख्ता रहे।
- जिलों में प्रभारी मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों के दौरों और बैठकों को प्राथमिकता में रखे। जिला प्रशासन, कोर ग्रुप की बैठकों को मुख्यमंत्री कार्यालय तक रिपोर्ट करें।
बरेली में 'आई लव मोहम्मद' पोस्टर विवाद पर बवाल
बता दें कि बरेली में आज जुमे की नमाज के हंगामा शुरू हो गया था। यहां 'आई लव मोहम्मद' विवाद को लेकर सड़कों पर उतरे थे। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। आईएमसी प्रमुख मौलान तौकीर रजा ने प्रदर्शन का ऐलान किया था जिसके बाद पुलिस-प्रशासन पहले से अलर्ट था।
यह भी पढ़ें-
दिवाली से पहले सीएम योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख से अधिक छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप