1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर हलचल तेज, पीएम मोदी को न्यौता देने कल दिल्ली आ रहे हैं CM योगी

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर हलचल तेज, पीएम मोदी को न्यौता देने कल दिल्ली आ रहे हैं CM योगी

 Published : Sep 04, 2023 01:56 pm IST,  Updated : Sep 04, 2023 01:56 pm IST

राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम एक हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए देश भर के बड़े मंदिरों में पूजा अर्चना की जाएगी। सूत्र बताते हैं कि ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, 21 से 23 जनवरी के बीच की तारीख को मंदिर का उद्घाटन हो सकता है।

pm modi yogi adityanath- India TV Hindi
पीएम मोदी को राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण दे सकते हैं योगी आदित्यनाथ Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर हलचल तेज हो गई है। उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों ही होना है ऐसे में अभी से जोरों-शोरों के साथ तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 सिंतबर को दिल्ली जाएंगे जहां वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वो अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर पीएम से चर्चा करेंगे।

जनवरी 2024 में होना है उद्घाटन

बता दें, अयोध्या में बने विशाल रामलला मंदिर के शुभारंभ का मुहूर्त भी करीब-करीब तय हो गया है। साल 2024 के जनवरी महीने में मंदिर का उद्घाटन होगा। सूत्र बताते हैं कि ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, 21 से 23 जनवरी के बीच की तारीख को मंदिर का उद्घाटन हो सकता है। ये तारीखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दी गई हैं और वे खुद इन तारीखों का चयन करेंगे ताकि इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हो सकें।

मुलाकात के दौरान सीएम योगी, पीएम मोदी को राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम और उसकी तैयारियों के बारे में भी जानकारी दे सकते हैं, इसके साथ ही उद्घाटन की तारीख को लेकर भी दोनों के बीच बातचीत हो सकती है।

एक हफ्ते पहले शुरू होगा प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम
आपको बता दें कि राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम एक हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाएगा। इसके लिए देश भर के बड़े मंदिरों में पूजा अर्चना की जाएगी। ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम से जुड़ सकें इसके लिए जगह-जगह एलईडी लगाए जाएंगे जिन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान घर-घर लड्डू बांटे जाएंगे। ट्रस्ट के मुताबिक इस कार्यक्रम में देशभर से साधु संतों को निमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।