1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'अच्छी सरकार चुनोगे, अच्छे परिणाम आएंगे', गोंडा में बोले सीएम योगी, कहा- अब हर जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज

'अच्छी सरकार चुनोगे, अच्छे परिणाम आएंगे', गोंडा में बोले सीएम योगी, कहा- अब हर जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 06, 2026 12:41 pm IST,  Updated : Jun 06, 2026 01:34 pm IST

सीएम योगी ने कहा कि निवेश अब केवल गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद और मेरठ तक सीमित नहीं है। अब गोंडा में भी निवेश हो रहा है, जो स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर लेकर आ रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ- India TV Hindi
सीएम योगी आदित्यनाथ Image Source : CMO/UP

गोंडाः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोंडा में ₹516 करोड़ की लागत वाली 262 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि जब मैं गोंडा की बात करता हूं, याद करिए 2017 में देश का सबसे गंदे शहर के रूप में किसी शहर की चर्चा हुई थी तो गोंडा की चर्चा हुई थी और आज मैं कह सकता हूं गोंडा देश के जो स्वच्छ शहरों में से एक अपनी पहचान बना रहा है। आपसे ये कहूंगा अच्छा काम जो करे उसके साथ खड़ा होना सीखें। याद रखना उसी में वर्तमान और भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित है। उसी में विकास संभव है और विकास का कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता। विकास का विकल्प दूसरा नहीं हो सकता है।

गोंडा में तेजी से हो रहा विकास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जनपद गोंडा के लिए एक सपना था, जो आज साकार हो चुका है। अब यहां इंजीनियरिंग और एग्रीकल्चर कॉलेज भी हैं। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण हो रहा है और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए अन्य अस्पतालों का भी निर्माण किया जा रहा है।

सीएम योगी ने जनता से कहा कि गलत सरकारें चुनते हैं तो गलत कार्य होते हैं। परिणाम भी गलत आता है। अच्छी सरकार चुनते हैं। अच्छे परिणाम आते हैं। अब गोंडा गंदा नहीं है। अस्वच्छ नहीं है। अब तो गोंडा स्वच्छ भी है और विकास की गति में एक नई रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है। एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। इस विश्वास के साथ आप सबको मैं इन योजनाओं की हृदय से बधाई देता हूं। 

मुख्यमंत्री ने जनता से कहा कि जब अच्छी सरकार चुनोगे, अच्छे परिणाम आएंगे। अच्छे लोगों को चुन करके भेजोगे, अच्छे परिणाम आएंगे। गलत लोगों को चुनोगे, तो उसका खामियाजा से भी कोई वंचित नहीं कर पाएगा। यही तो होता था 2017 के पहले जब गलत सरकारें आती थीं। यही होता था, वह विकास केवल एक गांव तक सीमित होकर के रह गया था।

सीएम योगी ने विपक्ष पर कसा तंज

पहले एक गांव तक सारी योजनाएं पहुंचती थी। हमें मेडिकल कॉलेज बनाना था। हमने यह नहीं कहा कि सैफई में बनेगा। हमने कहा गोंडा में बनेगा। हमने कहा बहराइच में बनेगा, बलरामपुर में बनेगा ,अयोध्या में बनेगा,  बस्ती में बनेगा।  इन सभी जनपदों में हम लोगों ने मेडिकल कॉलेज बनाया। सरकारी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में भी बन गया। सब जगह मेडिकल कॉलेज है। अंबेडकर नगर में मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। कौन जिला है जहां पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण नहीं हो रहा है?।

ये भी पढ़ेंः  ' ...कोई टोंटी चोरी कर ले रहा', कहते ही मुस्कराने लगे CM योगी आदित्यनाथ, वीडियो में सुनें क्या कुछ कहा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मां को चाकू मारने के बाद 5वीं मंजिल से कूद गया युवक, गिरने से मौत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।