1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ में दबिश देकर बागपत लौट रहे थे पुलिसकर्मी, हिंडन नदी में गिरी कार, हेड कांस्टेबल समेत 2 की मौत

मेरठ में दबिश देकर बागपत लौट रहे थे पुलिसकर्मी, हिंडन नदी में गिरी कार, हेड कांस्टेबल समेत 2 की मौत

 Published : Dec 16, 2025 02:00 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 02:00 pm IST

हादसे में बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना में तैनात हेड कांस्टेबल एवं बुलंदशहर के गंगाहरि निवासी 35 वर्षीय राहुल कुमार और बागपत निवासी 32 वर्षीय अजरुद्दीन की मौत हो गई।

meerut car accident- India TV Hindi
हादसे में चकनाचूर हुई कार। Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के मेरठ में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। यहां एक कार के हिंडन नदी में गिरने से उसमें सवार एक हेड कांस्टेबल समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक कांस्टेबल सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि कार पुल के पिलर से टकराने के बाद नीचे नदी के जा गिरी और पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

हेड कांस्टेबल की मौत, घर में मचा कोहराम

यह घटना मंगलवार तड़के करीब 4 बजे बालैनी मार्ग पर बालैनी पुल पर हुई। हादसे में बागपत जिले के सिंघावली अहीर थाना में तैनात हेड कांस्टेबल एवं बुलंदशहर के गंगाहरि निवासी 35 वर्षीय राहुल कुमार और बागपत निवासी 32 वर्षीय अजरुद्दीन की मौत हो गई। दुर्घटना में कांस्टेबल कौशल शर्मा और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस कार्रवाई में शामिल होने के बाद लौट रहे थे सभी

पुलिस ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब 4 बजे घायल गुड्डू के होश में आने के बाद पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कार हिंडन नदी के एक किनारे क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। ये सभी एक मामले में पुलिस कार्रवाई में शामिल होने के बाद लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और अंधेरे में पुल के बीच बने जटिल रास्ता है। इस जगह पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं लेकिन अब तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।  

यह भी पढ़ें-

यूपी में घने कोहरे ने ली 24 लोगों की जान, कई यात्री घायल, अलग-अलग जिलों में बसों-कारों के टकराने से बड़ा हादसा

अनजान को लिफ्ट दी, शराब पिलाई और जिंदा जला दिया... रिकवरी एजेंट ने रची खुद के मौत की साजिश, GF से चैटिंग ले डूबी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।