1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अतीक के एक और करीबी पर कसा यूपी पुलिस का शिकंजा, जीएसटी चोरी के मामले में व्यापारी को किया अरेस्ट

अतीक के एक और करीबी पर कसा यूपी पुलिस का शिकंजा, जीएसटी चोरी के मामले में व्यापारी को किया अरेस्ट

 Reported By: Vishal Pratap Singh, Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Dec 22, 2023 12:19 pm IST,  Updated : Dec 22, 2023 12:35 pm IST

माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद अब पुलिस और प्रशासन उसके गुर्गों और रिश्तेदारों पर शिकंजा कस रहा है। यूपी एसटीएफ ने अब मेरठ से माफिया के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है।

अतीक के एक और करीबी पर कसा यूपी पुलिस का शिकंजा- India TV Hindi
अतीक के एक और करीबी पर कसा यूपी पुलिस का शिकंजा Image Source : INDIA TV

मेरठ: उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया अतीक और अशरफ अहमद की मौत के बाद पुलिस उनके साम्रज्य को उखाड़ने में लगी हुई है। पुलिस समेत ने क़ानूनी एजेंसियों का यह प्रयास है कि अपनी कार्रवाई से ऐसी बानगी पेश की जाए, जिससे आगे से कोई भी उसके जैसा माफियता ना बन सके। इसके लिए पुलिस उसके रिश्तेदारों और गुर्गों को खोज-खोजकर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में अब यूपी एसटीएफ ने मेरठ में कार्रवाई की है।

जीएसटी चोरी के मामले में हुई है गिरफ्तारी 

जानकारी के अनुसार, एसटीएफ ने 100 करोड़ की जीएसटी चोरी के मामले में अतीक अहमद के रिश्तेदार कमर अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मेरठ के होटल ब्रॉडबैंड से कमर अहमद की गिरफ्तारी की है। बताया जा रहा है कि कमर अहमद कई कंपनियों का मालिक है। जो फर्जी पैन कार्ड और दूसरे दस्तावेजों के सहारे जाली ई वे बिल तैयार करके सरकार को चूना लगा था। 

पुलिस और एसटीएफ सबूत इकट्ठा करने में लगी

बताया जा रहा है कि कुख्यात माफिया अतीक अहमद का तो अंत हो गया लेकिन अतीक के रिश्तेदार अभी भी जरायम की दुनिया में अपनी करगुजारियों को अंजाम दे रहे हैं। एसटीएफ की मेरठ टीम ने कमर अहमद को गिरफ्तार कर लिया है और अब पुलिस और एसटीएफ सबूत इकट्ठा करने में लगी हुई है। जिसके लिए जीएसटी विभाग से भी संपर्क साधा गया है। साथ ही अन्य विभागों से संपर्क साथ कर सबूत इकट्ठा किया जा रहे हैं। फिलहाल मेरठ के थाना सिविल लाइन में कमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

माफिया के करीबी बिल्डरों पर दर्ज हुए मामले 

वहीं इससे पहले पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के तीन करीबी बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर प्रयागराज के एयरपोर्ट थाने में दर्ज हुई है। तीनों बिल्डरों पर 90 बीघा से ज्यादा की जमीन पर अवैध प्लाटिंग कराने का आरोप है। बता दें कि यह एफआईआर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के अवर अभियंता अनिल कुमार ने दर्ज कराई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार माफियाओं के खिलाफ एक्शन मोड में है। इस बीच पुलिस भी हर मोर्चे पर मुस्तैद नजर आ रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।