1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देवरिया में छांगुर बाबा जैसे धर्मांतरण सिंडिकेट का खुलासा, लक्ष्मी बनी सलमा, दाता त्रयनाथ के पूरे परिवार ने कबूला इस्लाम

देवरिया में छांगुर बाबा जैसे धर्मांतरण सिंडिकेट का खुलासा, लक्ष्मी बनी सलमा, दाता त्रयनाथ के पूरे परिवार ने कबूला इस्लाम

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 13, 2025 10:49 pm IST,  Updated : Sep 13, 2025 10:49 pm IST

उस्मान गनी पर उसके मॉल में काम करने वाले लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोप है। दाता त्रयनाथ नाम के एक व्यक्ति का पूरा परिवार अब इस्लाम कबूल कर चुका है। दाता त्रयनाथ भी उस्मान गनी के यहां काम करते थे।

Usman gani- India TV Hindi
सिंडिकेट का आरोपी उस्मान गनी Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के देवरिया में भी छांगुर बाबा जैसा धर्मांतरण सिंडिकेट सामने आया है। उस्मान गनी नाम का व्यक्ति इस सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। आरोप है कि देवरिया में छांगुर बाबा जैसा धर्मांतरण सिंडिकेट सक्रिय है। शहर का एसएस मॉल और ईजी मार्ट लगातार विवादों में है। कुछ दिन पहले एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी, पत्नी तरन्नुम और साले गौहर अली पर मॉल में काम करने वाली एक युवती ने धर्मांतरण व यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अब इजी मार्ट से भी नया मामला सामने आया है। यहां कई सालों से काम करने वाले दाता त्रयनाथ मद्धेशिया अब अब्दुल रहमान बन चुके हैं। इन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। इसकी पुष्टि दाता त्रय नाथ मद्देशिया के ग्राम प्रधान राम नारायण गुप्ता और एडवोकेट विजय तिवारी ने की है।

उस्मान गनी है मास्टरमाइंड

विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने यह भी बताया कि गौहर अली जो एसएस माल के मालिक उस्मान गनी का शाला है। आरोप है कि उसने हाल ही में एक हिंदू युवती लक्ष्मी सिंह से शादी कर धर्मांतरण कराया और उसका नाम सलमा रखा, जिसके से बाद वह जेल में है। लगातार खुलासों के बाद अब एसएस मॉल और ईजी मार्ट पर जांच की मांग उठ रही है। आपको बता दें कि एसएस माल और ईजी मार्ट का संचालन उस्मान गनी करता है, जो पूरे खेल का मास्टरमाइंड बताया जाता है। इन सब कामों में इसकी पत्नी शाला भी लिप्त है।

लक्ष्मी के पिता का बयान

विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि जिले में छागुर बाबा जैसे सिंडिकेट को पनपने नहीं दिया जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। खुखुंदू थाना क्षेत्र के रहने वाले उमेश सिंह की बेटी लक्ष्मी सिंह को एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी के साले गौहर ने बहला फुसलाकर कर शादी कर ली है। इस मामले में गौहर अली फिलहाल जेल में बंद है। पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी बेटी को गुमराह किया गया है और इस कदर बहलाया गया है कि वह उसी का साथ दे रही है। उन्होंने बताया कि इनका पूरा एक सिंडिकेट कम कर रहा है और हमें न्याय चाहिए। पिता ने बताया कि उनकी बेटी लक्ष्मी सिंह का नाम बदलकर सलमा कर दिया गया है।

(देवरिया से विनोद की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

योगी सरकार में 20 साल बाद बसपा के मुस्लिम नेता को मिला जमीन पर कब्जा, रफत उल्ला ने की मुख्यमंत्री की तारीफ

'भीमराव आंबेडकर पर साधु-संतों को टिप्पणी करने से बचना चाहिए', बसपा सुप्रीमो मायावती का बयान

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।