1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: बीच सड़क पर बेकाबू पोकलेन का तांडव! नशे में धुत ड्राइवर ने आधा दर्जन गाड़ियों को रौंदा

VIDEO: बीच सड़क पर बेकाबू पोकलेन का तांडव! नशे में धुत ड्राइवर ने आधा दर्जन गाड़ियों को रौंदा

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jan 14, 2026 10:18 am IST,  Updated : Jan 14, 2026 10:19 am IST

देवरिया में नशे में धुत पोकलेन के ड्राइवर ने आधा दर्जन गाडियों को कुचल दिया। इसकी चपेट में कई बाइक भी आ गई। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

deoria poclain incident- India TV Hindi
देवरिया में पोकलेन ने कई गाड़ियों को रौंदा। Image Source : REPORTERS INPUT

देवरिया: यूपी के देवरिया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शहर के हनुमान मंदिर सीसी रोड के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां बेकाबू पोकलैंड ने सड़क पर खड़ी आधा दर्जन से ज्यादा चार पहिया गाड़ियों को कुचल दिया। अचानक हुई इस घटना में लोगों ने किसी कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई और जांच में ड्राइवर के नशे में धुत होने की बात सामने आई।

पोकलेन पर नियंत्रण खो बैठा ड्राइवर

दरअसल, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर सीसी रोड पर जहां शराब के नशे में पोकलेन चला रहा चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा और एक के बाद एक कई चार पहिया वाहनों को रौंद डाला। हादसे के वक्त सड़क पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। हनुमान मंदिर सीसी रोड के पास जो भी गाड़ियां सामने आईं, पोकलेन ने उन्हें रौंद डाला। गनीमत रही कि उनमें कोई बैठा हुआ नहीं बचा था, वरना उसकी जान चली जाती।

नशे में धुत मिला पोकलेन चलाने वाला

इसकी खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोकलेन चालक को हिरासत में लेते हुए मशीन को भी कब्जे में ले लिया। प्राथमिक जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।  और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि दोषी को सजा दिलाई जाएगी। कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।

पोकलेन की चपेट में आईं कार-बाइक

चश्मदीद राकेश गुप्ता ने बताया कि मैं यहां से बाइक से जा रहा था। तभी देखा कि पोकलेन, गाड़ियों को ऐसे पिचका रहा है जैसे लग रहा है कि कुछ और हुआ है। कई मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आ गईं। मेरे सामने पोकलेन ने कार को पिचकाया।

(इनपुट- विनोद)

यह भी पढ़ें-

ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास युवती की हत्या करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पूछताछ में बड़ा खुलासा

2 बच्चों के पिता ने कराया जेंडर चेंज, परिवार में किसी को नहीं लगी भनक, राज खुला तो डिप्रेशन में गई पत्नी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।