1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ में मंच पर भावुक हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, आंसू पोछते हुए बोले- 'हमने गरीबी देखी है'

मेरठ में मंच पर भावुक हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, आंसू पोछते हुए बोले- 'हमने गरीबी देखी है'

 Reported By: Hima Agarwal Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 23, 2026 07:03 am IST,  Updated : Jan 23, 2026 07:04 am IST

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मेरठ में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने गरीबी देखी है। बता दें कि वह एक कवि सम्मेलन में शामिल होने गए थे।

मंच पर भावुक हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक।- India TV Hindi
मंच पर भावुक हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। Image Source : REPORTER INPUT

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के भावुक होने का मामला सामने आया है। दरअसल, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक गुरुवार को मेरठ दौरे पर रहे। यहां वह एक कवि सम्मेलन के कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक यहां कवि सम्मेलन में जनता को संबोधित करते समय भावुक हो गए। उन्होंने उद्बोधन के दौरान भावुक होते हु कहा कि वह गरीबों के दर्द को भली-भांति समझते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्होंने भी अपना बचपन गरीबी में बिताया है। वह आज जिस पद पर हैं वह उस पद के योग्य खुद को नहीं समझते। 

भावुक हुए डिप्टी सीएम

दरअसल, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भाषण देते हुए मंच पर रो पड़े। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां डिप्टी सीएम ने कहा, "मैं गरीबों के दर्द को भली-भांति समझता हूं, मैने गरीबी देखी है। जब मैं पढ़ता था तो पूरे संसाधन नहीं थे। एक पैंट होती थी, कभी जूते थे तो कभी चप्पल होती, दोनों चीजें एक साथ नहीं होती थीं। जब पढ़ने के लिए गया तो मां ने स्टोव दिया, आटा गूंथना नही आता था, मां तवा देना भूल गई, ऐसे में सीधे स्टोव के ऊपर रोटी सेकता। इसलिए मैं खुद को गरीबों से जुड़कर उनका दुख समझता हूं और मैं डिप्टी सीएम के पद योग्य खुद को नही समझता हूं।'

विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मेरठ में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "मेरठ में नेताजी सुभाष जन्म दिवस समारोह समिति एवं पंवार वाणी फाउंडेशन द्वारा राष्ट्र नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पावन स्मृति "पराक्रम दिवस" को समर्पित 129वीं जयंती पर आयोजित "अखिल भारतीय कवि सम्मेलन" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।" इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, "पी०एल० शर्मा स्मारक भवन, मेरठ में आज़ाद हिंद संघ, मेरठ द्वारा आयोजित नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को समर्पित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी नेताजी के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” जैसे ओजस्वी विचारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है। नेताजी का जीवन हम सभी के लिए राष्ट्रसेवा, त्याग और आत्मसम्मान की प्रेरणा है।"

यह भी पढ़ें-

चाय का लालच देकर मासूम से दरिंदगी, जंगल में ले जाकर किया 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म

2027 में होने वाली जनगणना के प्रथम चरण में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, सरकार ने जारी की प्रश्नावली की अधिसूचना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।