1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सैल्यूट नहीं किया तो पुलिस को धमकाने लगा फर्जी IPS अधिकारी, 40 रुपये के लिए खुल गई पोल; जाना पड़ा हवालात

सैल्यूट नहीं किया तो पुलिस को धमकाने लगा फर्जी IPS अधिकारी, 40 रुपये के लिए खुल गई पोल; जाना पड़ा हवालात

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jun 16, 2026 02:12 pm IST,  Updated : Jun 16, 2026 02:23 pm IST

नोएडा के एक IPS अधिकारी होने का नाटक करने वाले एक व्यक्ति को लखनऊ में गिरफ़्तार किया गया है। लखनऊ पुलिस ने X पर बताया कि महानगर पुलिस स्टेशन में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।

फर्जी IPS अधिकारी - India TV Hindi
फर्जी IPS अधिकारी Image Source : REPORTER

लखनऊ में महानगर थाना पुलिस ने एक फर्जी IPS अधिकारी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने खुद को नोएडा में तैनात IPS अधिकारी बताया था। उसने पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कहा कि उसे सैल्यूट क्यों नहीं किया। पुलिस ने आईडी कार्ड मांगा तो वो कोई पहचान पत्र नहीं दिखा सका। सख्ती से पूछताछ में उसने अपना नाम मिथिलेश शुक्ला निवासी भरतनगर, सीतापुर रोड, लखनऊ बताया। उसने बताया कि वो नोएडा सेक्टर-18 स्थित सैमसंग में नौकरी करता है। 

चाय वाले को 40 रुपये नहीं दिया तो बुलाया पुलिस, खुल गई पोल

पुलिस के अनुसार, मिथिलेश ने खुद को IPS बताकर पुलिस कर्मियों को धमकाया। इसकी वजह से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का भी आरोप लगाया गया। महानगर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी चाय विक्रेता से बहस कर रहा है।

फर्जी आईपीएस पर आरोप है कि उसने चाय की दुकान पर 40 रुपये देने से मना कर दिया और फिर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से सैल्यूट करने की मांग की। आरोपी चाय वाले को पैसे दिए बिना जाने की कोशिश करने के बाद कॉन्स्टेबलों से बार-बार उसे सैल्यूट करने के लिए कहता दिख रहा है। दुकान के मालिक ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी। जब पुसिस ने उस व्यक्ति को पकड़ा और उससे पूछताछ की, तो उसे अपनी हरकत पर कोई पछतावा नहीं हुआ। इसके बजाय वह कॉन्स्टेबलों पर ही भड़क गया और उनसे पूछने लगा कि वे उसे सैल्यूट क्यों नहीं कर रहे हैं। वह दावा कर रहा था कि वह नोएडा में तैनात एक IPS अधिकारी है।

पुलिसकर्मी बोले- पहचान पत्र दिखाओ फिर करूंगा सैल्यूट 

ड्यूटी पर तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल ने उससे कहा, "पुलिस वर्दी में आओ, अपना पहचान पत्र दिखाओ, और फिर मैं तुम्हें सैल्यूट करूंगा। उससे पहले नहीं।" कॉन्स्टेबल के जवाब की लोग सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं। वह व्यक्ति इनमें से कोई भी चीज़ नहीं दिखा सका। वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लखनऊ पुलिस ने एक्स हैंडल पर कहा कि पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ेंः राम मंदिर चढ़ावा घोटाले की जांच के लिए अयोध्या पहुंची SIT, 15 दिनों में सौंपेगी रिपोर्ट

कहां पहुंची आपकी ई-बस? अब रियल टाइम लोकेशन ट्रैक करो, नोएडा में इन 5 रूटों पर दौड़ने लगीं 100 इलेक्ट्रिक बसें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।