1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: चर्च में धर्मांतरण के आरोप पर बजरंग दल का हंगामा, पादरी पर टूटी भीड़, नोकझोंक के बाद पुलिस ने बचाई जान

UP: चर्च में धर्मांतरण के आरोप पर बजरंग दल का हंगामा, पादरी पर टूटी भीड़, नोकझोंक के बाद पुलिस ने बचाई जान

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Dec 29, 2025 11:27 am IST,  Updated : Dec 29, 2025 11:30 am IST

चर्च में हंगामा देख पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने पादरी को किसी तरह से बचाकर उसे हिरासत में लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंडिया प्रेसबाईटेरियन चर्च- India TV Hindi
इंडिया प्रेसबाईटेरियन चर्च Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में चर्च के अंदर धर्मांतरण के आरोप को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। राधानगर थाना क्षेत्र स्थित इंडिया प्रेसबाईटेरियन चर्च में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। काफी देर तक चर्च के अंदर बवाल होता रहा। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई।

पादरी को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घसीटा

पादरी को जैसे ही पुलिस बाहर लेकर निकली दर्जनों की संख्या में बजरंग दल के लोगों ने पादरी को घसीटते हुए हमला बोल दिया। मौके पर पहुंचे CO ने पादरी को पुलिस के घेरे में लेकर बचा लिया। 

प्रलोभन देकर धर्मांतरण का आरोप

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चर्च के भीतर हिंदू महिलाओं को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। कार्यकर्ताओं के मुताबिक, चर्च के अंदर बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं मौजूद थीं, जिसको लेकर उनका आक्रोश और भड़क गया।

पुलिस से हुई नोकझोंक

हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ समेत भारी पुलिस बल पहुंचा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी तू-तू मैं-मैं और नोकझोंक हुई। सीओ ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने चर्च के पादरी डेविड को हिरासत में ले लिया है।

हिरासत में लिए गए पादरी से पूछताछ

हालांकि, कार्रवाई के दौरान हालात और तनावपूर्ण हो गए, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया। पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी हुई। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हिरासत में लिए गए पादरी से पूछताछ की जा रही है। 

उमेश चन्द्रा की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।