1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 12 साल की बच्ची को दुल्हन बनाकर ले जा रहा था 30 साल का युवक, किशोरी ने बयां की दर्द भरी दास्तां

12 साल की बच्ची को दुल्हन बनाकर ले जा रहा था 30 साल का युवक, किशोरी ने बयां की दर्द भरी दास्तां

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 18, 2025 12:08 am IST,  Updated : May 18, 2025 12:08 am IST

एक मां बाप ने अपनी ही 12 साल की बेटी को राजस्थान के 30 साल के युवक के हाथों बेच दिया। युवक उसे लेकर अपने घर जा ही रहा था कि रास्ते में उसकी पोल खुल गई। देखें वीडियो...

मां बाप ने बेटी को बेचा- India TV Hindi
मां बाप ने बेटी को बेचा

बिहार के एक गांव की रहने वाली 12 साल की किशोरी को बेचे जाने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी कौशांबी जिले के ढाबे में पहुंच के बाद दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया और हंगामा करने लगी। किशोरी का आरोप है कि उसे उसके माता-पिता ने एक ब्रोकर के माध्यम से उसकी शादी राजस्थान के एक युवक के साथ करने का सौदा किया था। जिसमें दूल्हे से डेढ़ लाख रुपये लिए गए है और जबरन उसकी शादी करवाई जा रही है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना सैनी थाना क्षेत्र के अटसराय गांव के पास ढाबे की है। जहां ढाबे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक किशोरी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। किशोरी का आरोप है कि वह बिहार की रहने वाली है और उसके मां-बाप ने दलाल के माध्यम से उसका सौदा राजस्थान के रहने वाले एक 30 वर्षीय मनोहर नाम के युवक से कर दिया गया है। किशोरी ने मां-बाप पर डेढ़ लाख रुपए लेकर बेचने का आरोप लगाया है।

देखें वीडियो

बच्ची का आरोप है कि युवक उसे जबरन लेकर राजस्थान जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह सैनी थाना क्षेत्र के अटसराय गांव के पास पहुंची तो वह पेशाब जाने का बहाना बनाया। इस दौरान वह ढाबे पर उतर गई और हंगामा करना शुरू कर दिया। युवक ने जब किशोरी को अपने साथ ले जाने की कोशिश की, तो उसने आंखों में आंसू लिए जाने से मना कर दिया।

इस पर, ढाबा के कर्मचारियों ने किशोरी की स्थिति को देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर किशोरी से पूछताछ की। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसके माता-पिता ने उसकी शादी आर्थिक लाभ के लिए ब्रोकर के माध्यम से की थी। युवक पर भी आरोप है कि उसने किशोरी की शादी के लिए ब्रोकर को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। पुलिस ने तुरंत मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है और किशोरी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

( आयमन अहमद की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।