1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में भड़की भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल; कई फायर टेंडर मौके पर

ग्रेटर नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में भड़की भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल; कई फायर टेंडर मौके पर

 Published : Mar 07, 2024 11:33 am IST,  Updated : Mar 07, 2024 11:36 am IST

ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन के गौर सिटी 2 के 16 एवेन्यू में आग लगने की ये घटना हुई है। आग पहले जिस फ्लैट में लगी थी, उससे फैलकर दूसरे फ्लैट में भी लग गई। सोसाइटी के टावर मे भीषण आग लगी है और पूरा टावर धुएं की चपेट में है।

fire in gaur city- India TV Hindi
ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में आग Image Source : INDIA TV

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाई राइज सोसाइटी में आग लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई है। मौके पर पहुंची फायर विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि दो फ्लैटों में आग लगी हुई है। आग एक फ्लैट से फैलकर दूसरे फ्लैट तक पहुंच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

गौर सिटी-2 के 16th एवेन्यू में लगी आग

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन के गौर सिटी 2 के 16 एवेन्यू में आग लगने की ये घटना हुई है। आग पहले जिस फ्लैट में लगी थी, उससे फैलकर दूसरे फ्लैट में भी लग गई। सोसाइटी के टावर मे भीषण आग लगी है और पूरा टावर धुएं की चपेट में है। सोसाइटी में अफरा तफरी का माहौल है। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर है और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। (IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।